कासगंज में भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, पुराने मामलों में जेल

कासगंज में भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, पुराने मामलों में जेल

कासगंज पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडेय को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई थाना ढोलना क्षेत्र के गढ़ी हरनाठेर गांव के रहने वाले हैं।

कासगंज में भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, पुराने मामलों में जेल

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, दोनों थाना ढोलना के हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर हैं। ये किसान यूनियन की आड़ में अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहते हैं। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट कर पुलिस और प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं।

न्यायालय

कासगंज न्यायालय ने 2023 में गैंगस्टर के दो मामलों में दोनों को 7-7 साल की सजा सुनाई थी। वर्तमान में दोनों अपील और जमानत पर हैं। आशीष पांडेय पर 35 और कुलदीप पांडेय पर 30 मुकदमे दर्ज हैं। सभी मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं।

पुलिस का कहना है कि इन दोनों का किसानों और आम जनता की समस्याओं से कोई संबंध नहीं है। ये किसानों के नाम पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस पर दबाव बनाते हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

One response to “कासगंज में भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष गिरफ्तार, पुराने मामलों में जेल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8