जिलाधिकारी, एसएसपी का फ्लैग मार्च, बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी, एसएसपी का फ्लैग मार्च, बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर होगी सख्त कार्रवाई

बरेली, 25 सितम्बर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने रविवार को पूरे दल-बल के साथ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में भव्य फ्लैग मार्च किया। कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के संकल्प के साथ पुलिस बल ने बिहारीपुर चौकी से मूलुकपुर, बड़ा बाजार और श्यामगंज तक पैदल गश्त की।

डीएम अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया

डीएम अविनाश सिंह ने स्पष्ट किया कि समाचार माध्यमों से जानकारी मिली है कि कुछ संगठनों द्वारा रैली और धरना-प्रदर्शन की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा जनपद में धारा 163 (पूर्व में धारा 144) प्रभावी है। इसके अंतर्गत किसी भी प्रकार की रैली, जुलूस या धरना-प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध है। यदि कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी, एसएसपी का फ्लैग मार्च, बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम ने बताया

डीएम ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मिशन शक्ति के 5वें चरण का शुभारंभ किया गया था। उसी क्रम में 800 महिला आरक्षियों सहित पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकालकर आमजन विशेषकर महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत किया गया।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बरेली प्रदेश के विकास रोडमैप 2047 में प्रथम पायदान पर है। आप सभी लोग कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग दें और जिले की शांति और प्रगति में अपनी भूमिका निभाएँ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने कहा कि जिले में बिना अनुमति कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। उन्होंने बताया कि शहर, कस्बों और गांवों में लगातार बैठकें कर लोगों को धारा 163 के प्रावधानों से अवगत कराया जा रहा है। मिशन शक्ति के अंतर्गत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और महिला आवागमन वाले स्थानों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
फ्लैग मार्च के दौरान नगर मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहे।

One response to “जिलाधिकारी, एसएसपी का फ्लैग मार्च, बिना अनुमति धरना-प्रदर्शन पर होगी सख्त कार्रवाई”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8