बरेली मा० उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज जीआईसी ऑडिटोरियम में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा पखवाड़े के अवसर पर जिलेभर में चलाया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया
बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस अवधि में सरकारी क्षेत्र के 488 स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क स्वास्थ्य मेले आयोजित होंगे। उन्होंने आईएमए एवं निजी अस्पतालों से भी सहयोग की अपील की।
गांधी जयंती तक चलेगा सेवा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, 26 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, 355 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं 36 शहरी आरोग्य मंदिरों में महिलाओं और किशोरियों के लिए विशेष जांच एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, टीबी व एनीमिया की जांच शामिल है। गर्भवती महिलाओं की प्रसवपूर्व जांच, टीकाकरण, पोषण परामर्श और मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

17 सितंबर और 1 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन होगा। साथ ही प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत लाभार्थियों का पंजीकरण व ई-कार्ड वितरण किया जाएगा।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अमित कुमार, डॉ. लईक अहमद अंसारी समेत स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।








Leave a Reply