सहारनपुर में सनसनीखेज मुठभेड़! थाना सरसावा पुलिस ने गौकशी के शातिर भूरा को दबोचा, अपराध पर प्रहार1

सहारनपुर में सनसनीखेज मुठभेड़! थाना सरसावा पुलिस ने गौकशी के शातिर भूरा को दबोचा, अपराध पर प्रहार1

थाना सरसावा पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ के बाद गौकशी के मुकदमे में वांछित चल रहे शातिर गौकश भूरा उर्फ नफीस पुत्र अय्यूब को घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से
01 तमंचा .315 बोर

सहारनपुर में सनसनीखेज मुठभेड़! थाना सरसावा पुलिस ने गौकशी के शातिर भूरा को दबोचा, अपराध पर प्रहार

सरसावा में गौकशी के शातिर भूरा को दबोचा,

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थानाध्यक्ष सरसावा श्री विनोद कुमार मय पुलिस टीम ग्राम ढिक्का कलां से ग्राम मंढौर जाने वाले यमुना नदी पुस्ते पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

सहारनपुर में सनसनीखेज मुठभेड़! थाना सरसावा पुलिस ने गौकशी के शातिर भूरा को दबोचा, अपराध पर प्रहार

चेकिंग के दौरान ग्राम मंढौर की ओर से बिना नम्बर की स्पलेण्डर पर सवार एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह न रुका और भागने लगा। अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गिरने पर आरोपी ने जंगल की ओर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में आरोपी भूरा उर्फ नफीस के बाएँ पैर में गोली लग गई और उसे घायलावस्था में दबोच लिया गया।

भूरा उर्फ नफीस पुत्र अय्यूब
ग्राम रायपुर शादीपुर थाना सदर, जनपद यमुनानगर (हरियाणा) का रहने वाला हे
पूछताछ में खुलासा
गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह दिन में घूमन्तु/पालतू गौवंशों की रेकी करता और रात में मौका पाकर चोरी कर ले जाता। सुनसान जगह पर कटान कर मांस मोटरसाइकिल से ले जाकर बेच देता, जिससे अच्छी कमाई होती थी।
उसने स्वीकार किया कि करीब 5–6 महीने पहले भी ग्राम ढिक्का कलां के जंगल में अपने साथियों संग गौकशी की थी। उस दौरान भी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी, जिसमें उसका एक साथी पकड़ा गया था जबकि वह भाग निकला था।

वह गौवंश की तलाश में आया था और पुलिस से बचने के लिए फायरिंग की।
घायल अभियुक्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

One response to “सहारनपुर में सनसनीखेज मुठभेड़! थाना सरसावा पुलिस ने गौकशी के शातिर भूरा को दबोचा, अपराध पर प्रहार1”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8