सहारनपुर पुलिस ने. 03 शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान व अवैध असलहा बरामद

सहारनपुर पुलिस ने. 03 शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान व अवैध असलहा बरामद

सहारनपुर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। थाना कोतवाली देहात पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में 03 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का भारी सामान और अवैध असलहा बरामद किया

सहारनपुर पुलिस ने. 03 शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान व अवैध असलहा बरामद

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार और कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक सुबे सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर माता शाकुंभरी यूनिवर्सिटी के पास से 03 अभियुक्त तहकीक, गुलशेर उर्फ गुल्लू और अफजल को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 इन्वर्टर, 08 बैटरियां, 01 वेल्डिंग मशीन, 02 सोलर प्लेट, 02 मोबाइल फोन, 02 तमंचे और 04 जिंदा कारतूस बरामद किए गए

पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों अभियुक्तों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। ये पहले भी चोरी, लूट और नकबजनी की कई घटनाओं में जेल जा चुके हैं।

“गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं। आज इन्हें चोरी के सामान और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ कोतवाली देहात थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस इन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है

One response to “सहारनपुर पुलिस ने. 03 शातिर चोर गिरफ्तार, भारी मात्रा में सामान व अवैध असलहा बरामद”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8