सहारनपुर में किसानों से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खाद का प्लांट लगाने का झांसा देते, रुपए लेने के बाद हो जाते थे फरार

सहारनपुर में किसानों से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खाद का प्लांट लगाने का झांसा देते, रुपए लेने के बाद हो जाते थे फरार

सहारनपुर में जैविक खाद प्लांट लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को अरेस्ट किया गया है। वे लोगों को कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देते थे। उनसे रुपए लेकर भाग जाते थे। उनके खिलाफ 6 थानों में फ्रॉड का केस दर्ज है। पुलिस ने उनके पास से 15 लाख रुपए नगद, एक लेपटॉप, 3 चेकबुक, 3 एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, मोहर और अन्य कईं फर्जी डॉक्यूमेंट्स बरामद किए है। पूर्व में भी इस मामले में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, पूरा मामला थाना नानौता क्षेत्र का है।

एसपी देहात सागर जैन ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पहले खाद और दवाइयों की कंपनी में सेल्समैन थे। 2023 में ‘जय एग्रो बायो’ नाम से कंपनी बनाई, फिर 2024 में ‘जय एग्रो बायोसाइंस प्राइवेट लिमिटेड’ के नाम से नई कंपनी रजिस्टर्ड कर सहारनपुर में ऑफिस खोला। अब यह नेटवर्क कईं राज्यों में फैला हुआ है

सहारनपुर में किसानों से ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, खाद का प्लांट लगाने का झांसा देते, रुपए लेने के बाद हो जाते थे फरार

सहारनपुर में किसानों से ठगी

जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि किसानों को स्कीम दी जाती थी कि 2.50 लाख रुपए की एक यूनिट जैविक खाद खेत में लगवाने पर कंपनी 25 महीने तक हर महीने 20 हजार रुपए देगी। बाद में खाद खुद कंपनी खरीद लेगी। किसान जितनी चाहें उतनी यूनिट लगवा सकते थे। शुरुआत में कुछ किसानों के खेतों में यूनिट लगाई और कुछ महीनों तक उन्हें भुगतान भी किया, ताकि भरोसा बन सके। इसके बाद किसानों से इकट्ठा हुए रकम आपस मे बांट लेते थे और उनसे धोखाधड़ी कर उन्हें फ़र्ज़ी चेक दे देते थे, उन्होंने बताया कि इस गिरोह के बाकी सदस्यों की जानकारी कर उन पर भी प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8