,

Run for Awareness : CM धामी ने ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली को दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश

Run for Awareness : CM धामी ने ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली को दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हल्द्वानी में नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत आयोजित ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली का शुभारंभ किया। एमबी इंटर कॉलेज मैदान से शुरू हुई इस रैली को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर हजारों की संख्या में युवा, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Run for Awareness : CM धामी ने ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली को दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश

मुख्यमंत्री का संबोधन

रैली को रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आज की यह दौड़ मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि एक स्वस्थ, समृद्ध और नशे से मुक्त उत्तराखंड के संकल्प की दौड़ है।

उन्होंने कहा,
“जब आप सभी यहां से कदम आगे बढ़ाएंगे, तो यह संदेश पूरे प्रदेश में जाना चाहिए कि उत्तराखंड का युवा अब नशे को ‘ना’ कह रहा है और जीवन को ‘हाँ’ कह रहा है।”

मुख्यमंत्री ने नशे को “साइलेंट वार” की संज्ञा देते हुए कहा कि नशा युवा शक्ति को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि मजाक-मजाक में शुरू हुआ नशा पूरे परिवार की खुशियों को संकट में डाल देता है।

Run for Awareness : CM धामी ने ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली को दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश

नशामुक्ति अभियान पर जोर

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ से प्रेरणा लेते हुए बताया कि राज्य सरकार इस दिशा में मिशन मोड पर काम कर रही है।

  • एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा हजारों आरोपियों की गिरफ्तारी और बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं।
  • एडिक्शन ट्रीटमेंट फैसिलिटी (ATF) केंद्रों का संचालन किया जा रहा है।
  • सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ATF केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
  • युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए ‘दगड़िया क्लब’ बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि नशे के विरुद्ध यह लड़ाई केवल कानून से नहीं जीती जा सकती। इसके लिए समाज की जागरूकता और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सबसे जरूरी है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड अपनी आध्यात्मिक परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और ऊर्जावान युवा शक्ति के लिए जाना जाता है। यदि युवा शक्ति सही दिशा में बढ़े, तो वह पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Run for Awareness : CM धामी ने ‘रन फॉर अवेयरनेस’ रैली को दिखाई हरी झंडी, नशामुक्त उत्तराखंड का दिया संदेश

नशामुक्ति की शपथ

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी उपस्थित युवाओं से नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति

इस अवसर पर डॉ. स्वामी रामेश्वरम हरि जी, आरएसएस संपर्क प्रमुख उत्तर क्षेत्र डॉ. हरीश रौतेला, श्याम अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भारत भूषण, डॉ. अशोक पाल, किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नामधारी, शंकर कोरंगा, शांति महरा, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, रेनू अधिकारी, ध्रुव रौतेला, सुरेश भट्ट, पूर्व मेयर योगेंद्र सिंह रौतेला, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts