फरीदपुर/बरेली।। शनिवार 13 सितम्बर 2025 को भारतीय सेवा समिति के पदाधिकारियों ने थाना भुता में तैनात थाना अध्यक्ष रविंदर सिंह का जोरदार स्वागत किया। यह सम्मान समारोह दो विशेष अवसरों पर आयोजित किया गया—पहला, पुराने थाने की इमारत से नई भव्य इमारत में प्रवेश को लेकर, और दूसरा, ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर थाना क्षेत्र में की गई बेहतरीन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर।

सेवा समिति ने किया
कार्यक्रम में समिति पदाधिकारियों ने थाना अध्यक्ष रविंदर सिंह को शाल ओढ़ाकर और फूल मालाओं से सम्मानित किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि थाना अध्यक्ष ने अपनी कुशल कार्यप्रणाली और जनता से जुड़े रहने की नीति से थाना क्षेत्र में शांति और सौहार्द का वातावरण स्थापित किया है।
समिति अध्यक्ष शारीक अली खान ने कहा कि यह सम्मान जनता के विश्वास का प्रतीक है। वहीं विधान सभा अध्यक्ष हाजी हसनैन रज़ा फौजी, सचिव अनसयार खान, नफीस भाई, अली शारीक, शहरोज़ अली, ताजवर कुरैशी, मोईन हुसैन और इंजीनियर शहरोज़ ने भी उपस्थित रहकर थाना अध्यक्ष को बधाई दी।

स्थानीय लोगों का मानना है कि इस प्रकार के सम्मान समारोह पुलिस-जन सहयोग को और मजबूत करते हैं तथा सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते है








Leave a Reply