कासगंज शहर में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें 1 लाख 11 हजार दीप जलाए गए, जिससे प्रभु पार्क जगमगा उठा।
कार्यक्रम में नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया
कार्यक्रम में नगर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दीपों की रोशनी से पूरा प्रभु पार्क मैदान जगमगा उठा, जिसका भव्य नजारा लोगों ने अपने कैमरों में कैद किया। इस दौरान आकर्षक रंगोली भी सजाई गई।
यह कार्यक्रम कासगंज के प्रभु पार्क में दिवाली पर्व पर हर वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित किया जाता है। पिछले वर्ष 51 हजार दीप जलाए गए थे, जबकि इस बार यह संख्या बढ़कर 1 लाख 11 हजार हो गई।

दीपोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
दीपोत्सव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भाजपा और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर के लोगों ने भी दीप जलाए और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक हिमांशु माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदुओं को एक मंच पर लाना और मिलकर दिवाली का पर्व मनाना है







Leave a Reply