,

सहारनपुर में राजकुमार भाटी का भव्य स्वागत, पी डी ए चौपाल पर प्रशासन पर निशाना

सहारनपुर में राजकुमार भाटी का भव्य स्वागत, पी डी ए चौपाल पर प्रशासन पर निशाना

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी जी का सहारनपुर आगमन पर जीपीओ रोड स्थित सभागार में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में विधानसभा प्रभारी सहारनपुर नगर एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा, प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाना, फैसल सलमानी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे

इस अवसर पर प्रेस से बात करते राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा

इस अवसर पर प्रेस से बात करते राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि पी डी ए चौपाल कार्यक्रमों को प्रशासन और पुलिस द्वारा अनुमति न देना लोकतंत्र की हत्या के समान है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने से रोका जा रहा है। भाटी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पूरे उत्तर प्रदेश में पी डी ए के माध्यम से जनता को जागरूक कर रहे हैं, जिससे मौजूदा सरकार भयभीत है।

सहारनपुर में राजकुमार भाटी का भव्य स्वागत, पी डी ए चौपाल पर प्रशासन पर निशाना

भाटी ने जोर देते हुए कहा कि सरकार की तानाशाही के आगे समाजवादी पार्टी कभी नहीं झुकेगी और पी डी ए चौपाल कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को उनके वास्तविक मुद्दों से भटका रही है, जबकि समाजवादी पार्टी जनता के हितों को प्राथमिकता देती है।

भाटी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का जिक्र करते हुए कहा

भाटी ने 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी भाजपा को करारी शिकस्त देकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी और अखिलेश यादव राज्य के मुख्यमंत्री बनेंगे पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी द्वारा एक राशन पर की गई टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि यह लोग अपने चरित्र को नहीं देखते और दूसरे का चरित्र पर उंगली उठाते हैं महिलाओं की बात करने महिलाओं पर ही टिपणी करते हैं,

सहारनपुर में राजकुमार भाटी का भव्य स्वागत, पी डी ए चौपाल पर प्रशासन पर निशाना

बसपा सुप्रीमो द्वारा लखनऊ में

बसपा सुप्रीमो द्वारा लखनऊ में समाजवादी पार्टी को दिए गए बयान को लेकर भी उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़कर भाषण देती है वह भाजपा की बी पार्टी है

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्र शेखर यादव, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर विजेश, प्रदेश विशेष मंत्री सदस्य रतन यादव, प्रदेश सचिव मांगेराम कश्यप, विपिन जैन, शुभम वर्मा, आस्तिक यादव, रवि यादव, शुभम थापा, भीम खटाना, नवीन भाटी, यशपाल सिंह, विनोद मावी, रविंद्र, इंद्र प्रधान, पंकज राणा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8