बरेली में विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु क्विक रिस्पॉन्स सेवा आरंभ1

बरेली में विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु क्विक रिस्पॉन्स सेवा आरंभ1

बरेली योगी सरकार द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु नई व्यवस्था लागू की गई है। बुधवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल एवं जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कमिश्नरी परिसर से क्विक रिस्पॉन्स व्हीकल (QRT)-1912 को हरी झंडी दिखाकर सेवा में समर्पित किया।

बरेली में विद्युत उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु क्विक रिस्पॉन्स सेवा आरंभ

नई व्यवस्था के अंतर्गत विद्युत आपूर्ति से संबंधित फॉल्ट, ट्रिपिंग अथवा अन्य आपात स्थिति की सूचना प्राप्त होते ही क्विक रिस्पॉन्स टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर समस्या का समाधान करेगी। विद्युत विभाग द्वारा इस उद्देश्य से चार विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रहकर उपभोक्ता शिकायतों का निस्तारण करेंगी।

मंडलायुक्त ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर 1912 जारी किया गया है। इसके अतिरिक्त हेल्पडेस्क नंबर 9557727006, 9412295886 पर 24 घंटे संपर्क किया जा सकता है। आवश्यकता पड़ने पर 9412295887 तथा 0581-359690 पर भी कॉल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश सहित विभागीय अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि विद्युत आपूर्ति संबंधी शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि भरोसेमंद एवं 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि किसी भी नागरिक को मूलभूत सुविधा हेतु परेशान ना होना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8