पंजाब में आई बाढ़ से बेघर हुए लोगों की मदद के लिए भारतीय किसान यूनियन रक्षक से जुड़े किसानों ने राहत सामग्री एकत्रित की है। इसमें खाने-पीने का सामान, कपड़े, दवाइयां और पशुओं के लिए चारा शामिल है।

राहत सामग्री इकट्ठा की कल पंजाब के लिए होंगी रवाना
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ओहलन ने कहा कि उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब में आई आपदा बेहद दुखद है। इस बाढ़ से कई लोग बेघर हो गए, फसलें बर्बाद हो गईं और पशुओं की भी बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि हम नुकसान की भरपाई तो नहीं कर सकते, लेकिन इंसानियत के नाते जितनी मदद हो सके, उतनी अवश्य करेंगे।

उन्होंने बताया कि किसानों और व्यापारियों के सहयोग से जुटाई गई राहत सामग्री 6 सितंबर को पंजाब के गुरदासपुर रवाना की जाएगी।
इसके साथ ही ओहलन ने जानकारी दी कि बजाज शुगर मिल पर 10 सितंबर को प्रस्तावित धरना अब 23 सितंबर को आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर सुबह सिंह मलिक, जितेंद्र चौधरी, रविंद्र सैनी, बिल्लू त्यागी, राहुल फौजी, सुनील राणा, गजेंद्र चौधरी, रोहित जाट, अनमोल, विनीत, राजकुमार सैनी, अजीत सैनी, उदित नौसरान, मुस्तजाब मोती व कलीम सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे







Leave a Reply