वन विभाग के बेदखली नोटिस पर जताया विरोध, लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

वन विभाग के बेदखली नोटिस पर जताया विरोध, लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

शामली। शिवनगर के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग द्वारा उनके घरों को खाली कराने के लिए नोटिस जारी कर दिए गए हैं, जिससे सैकड़ों परिवारों के सामने बेघर होने का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने एडीएम परमानंद झा को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की।

वन विभाग के बेदखली नोटिस पर जताया विरोध, लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने दिए शिकायती पत्र

ग्रामीणों ने दिए शिकायती पत्र में बताया कि शिवनगर गांव की आबादी करीब 1500 के आसपास है और यह बस्ती लगभग 100 वर्षों से बसी हुई है। हाल ही में वनाधिकारी ऊन की ओर से गांव के लोगों को नोटिस थमा दिए गए, जिनमें दस दिन की अवधि में मकान खाली करने का आदेश दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि अब विभाग ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व विभाग व वन विभाग की संयुक्त टीम कार्रवाई करेगी। बीते दिन पैमाइश भी हो चुकी है।

वन विभाग के बेदखली नोटिस पर जताया विरोध, लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने कहा

ग्रामीणों ने कहा कि वे ज्यादातर दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके पास न तो कोई स्थायी रोजगार है और न ही इतनी आय कि मकान गिरने की स्थिति में किराये पर कहीं और घर ले सकें। उन्होंने सवाल किया कि यदि उनके घर ढहा दिए गए तो उनके परिवार आखिर कहां जाएंगे।
प्रदर्शन में सचिन कुमार, मैनपाल, ब्रहमपाल सिंह, तेजपाल, जय सिंह, संजय कुमार, श्रवण कुमार, शहीद, रविंद्र सिंह, रामभजन आदि ग्रामीण शामिल रहे। सभी ने एकजुट होकर सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई कि उन्हें उजाड़ने के बजाय उनके मकानों को नियमित किया जाए, ताकि उनके परिवार सुरक्षित रह सकें

One response to “वन विभाग के बेदखली नोटिस पर जताया विरोध, लोगों ने कलक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8