,

PM Modi’s scathing attack in Meerut: AI Summit पर मोदी बोले “कांग्रेस पहले से नंगी पड़ी थी, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी?”

PM Modi’s scathing attack in Meerut: AI Summit पर मोदी बोले  “कांग्रेस पहले से नंगी पड़ी थी, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी?”

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 23 फरवरी 2026 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मेरठ में इंडिया एआई इंपैक्ट समिट पर कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी “गंदी और नंगी राजनीति” का अखाड़ा बना दिया। पीएम मोदी ने मेरठ में करीब 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने नमो भारत RRTS और संपूर्ण दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को देश को समर्पित किया।

PM Modi's scathing attack in Meerut: AI Summit पर मोदी बोले  “कांग्रेस पहले से नंगी पड़ी थी, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी?”

PM मोदी का तीखा हमला

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा:
“एक तरफ देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं, लेकिन देश में कुछ राजनीतिक दल भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा एआई इंपैक्ट समिट हुआ। 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन पहले कभी नहीं हुआ। पूरा देश गर्व से भर गया, लेकिन कांग्रेस और उसके इकोसिस्टम ने क्या किया? कांग्रेस ने भारत के वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया।”

उन्होंने आगे कहा:
“समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतारकर पहुंच गए। मैं कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहता हूं – आपको कपड़े उतारने की जरूरत क्यों पड़ी? कांग्रेस के नेताओं ने जो किया, वो दिखाता है कि देश की सबसे पुरानी पार्टी वैचारिक रूप से दिवालिया हो गई है। कांग्रेस तो अपने देश को ही बदनाम करने में जुटी है।”

कांग्रेस पर लगातार हमला

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस को मोदी से नफरत है, वे मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। उन्हें भाजपा और एनडीए से विरोध है। लेकिन एआई ग्लोबल समिट भाजपा का समारोह नहीं था – यह देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था। कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दीं। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस हरकत पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य से इतनी पुरानी पार्टी के नेता लज्जा के बजाय बेशर्मी से गरजते हैं।

उन्होंने आगे कहा:
“महिला सांसदों को आगे करके सीट पर कब्जा कर आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। क्या आप इतने खोखले हो गए कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो? कांग्रेस अब देश के लिए बोझ बन गई है।”

साथी दलों ने भी किनारा किया

प्रधानमंत्री ने संतोष जताया कि दिल्ली में हुई घटना पर कांग्रेस के सभी सहयोगी दलों ने खुले तौर पर आलोचना की। उन्होंने कहा:
“मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं। एआई समिट में कांग्रेस ने जो किया, उससे साथी दल भी चौंक गए हैं। सबने इससे किनारा कर लिया।”

PM Modi's scathing attack in Meerut: AI Summit पर मोदी बोले  “कांग्रेस पहले से नंगी पड़ी थी, फिर कपड़े उतारने की क्या जरूरत पड़ी?”

मेरठ में विकास परियोजनाएं

इससे पहले पीएम मोदी ने मेरठ में 12,930 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें नमो भारत RRTS और दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर को देश को समर्पित किया गया, जो क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब खेल, तकनीक और विकास के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छू रहा है। कांग्रेस जैसे दल इसे बर्दाश्त नहीं कर पा रहे।

देश की सफलता पर हमला या राजनीतिक दिवालियापन?
PM मोदी की यह टिप्पणी सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में छाई हुई है। आपको क्या लगता है – क्या कांग्रेस की हरकतें देश की छवि खराब कर रही हैं?

कमेंट में अपनी राय जरूर बताएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts