देश में कोई नया जिन्ना पैदा होने का साहस नहीं करे: योगी

देश में कोई नया जिन्ना पैदा होने का साहस नहीं करे: योगी

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर ने एकता यात्रा का नेतृत्व करीब 2 किलोमीटर पैदल चले

लखनऊ। गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एकता यात्रा का नेतृत्व किया और करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर लोगों को राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित इस यात्रा के दौरान सीएम योगी ने कहा कि देश की एकता और अखंडता सर्वोपरि है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के भीतर किसी भी तरह की विभाजनकारी सोच पनपने नहीं दी जाएगी। सीएम योगी ने अपने संबोधन में चेताते हुए कहा कि देश के अंदर “कोई नया जिन्ना” पैदा होने का साहस न करे और यदि ऐसी कोशिश होती है तो उसे शुरू में ही रोक दिया जाएगा।

देश में कोई नया जिन्ना पैदा होने का साहस नहीं करे: योगी

स्कूलों में अनिवार्य रूप से गया जाएगा वंदेमातरम

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने वंदे मातरम को लेकर बड़ा ऐलान भी किया। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के सभी स्कूलों में ‘वंदे मातरम’ का नियमित और अनिवार्य गायन किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। सीएम योगी ने युवाओं से अपील की कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को समझें और देश की एकता के लिए सक्रिय योगदान दें।

देश में कोई नया जिन्ना पैदा होने का साहस नहीं करे: योगी

25 नवंबर तक निकलेंगी एकता यात्रा

सरकार द्वारा आयोजित यह एकता पदयात्रा 25 नवंबर तक प्रदेशभर में चलती रहेगी। हर विधानसभा क्षेत्र में 10 किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी और आम नागरिक शामिल होंगे। इससे समाज में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश फैलाने का उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts