सैफई में नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर जुटा पूरा परिवार, अखिलेश ने किया पिता को नमन

सैफई में नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर जुटा पूरा परिवार, अखिलेश ने किया पिता को नमन

लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर गुरुवार को उनके पैतृक कस्बा सैफई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने पिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में यादव परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

समारोह में प्रोफेसर रामगोपाल यादव, शिवपाल सिंह यादव, सहारनपुर से विधायक आसु मलिक, पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सैफई में सुबह से ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। नेताजी के समर्थक दूर-दूर से पहुंचकर उन्हें याद करते हुए “नेताजी अमर रहें” के नारे लगाते नजर आए।

सैफई में नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर जुटा पूरा परिवार, अखिलेश ने किया पिता को नमन

कार्यक्रम के दौरान

कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने हमेशा गरीब, किसानों, मजदूरों और पिछड़ों की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा, “हम सब मिलकर नेताजी के बताए रास्ते पर चलने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं। नेताजी का सपना समाज में समानता और न्याय स्थापित करने का था, जिसे पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी।”

सैफई में नेताजी की तीसरी पुण्यतिथि पर जुटा पूरा परिवार, अखिलेश ने किया पिता को नमन

श्रद्धांजलि कार्यक्रम

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने नेताजी की जीवनी और विचारों पर आधारित प्रदर्शनी देखी और उनके संघर्षपूर्ण जीवन को याद किया। सैफई में पूरे दिन श्रद्धा और संवेदना का माहौल रहा। नेताजी के चाहने वालों ने कहा कि उनका योगदान उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाज में हमेशा अमर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8