चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व डीजीपी मुस्तफा, उनकी पत्नी पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, उनकी बहू और बेटी के खिलाफ बेटे की हत्या और हत्या की साजिश का मुकदमा कायम कराया गया है । इसे लेकर सियासी हलकों और नौकरशाही में खलबली का आलम है।

मामला पंजाब के पूर्व डीजीपी मुस्तफा से संबंधित है
मामला पंजाब के पूर्व डीजीपी मुस्तफा से संबंधित है। मुस्तफा सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र के गांव हरडा के निवासी हैं। मुस्तफा कांग्रेस सरकार के समय पंजाब के डीजीपी रहे। साथ ही कांग्रेस की चन्नी सरकार में उनकी पत्नी रजिया सुल्तान मंत्री रह चुकी है ।

पूर्व डीजीपी मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर एडवोकेट की 16 अक्टूबर को मौत हो गई थी। उस समय बताया गया था कि दवा के ओवरडोज के चलते उनकी मृत्यु हुई । लेकिन अब पुलिस की तफ्तीश में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। मृतक अकील अख्तर का एक वीडियो पुलिस को हाथ लगा है । उसके बाद मामले में नया मोड़ आ गया है ।

पुलिस के मुताबिक
पुलिस के मुताबिक वीडियो में अकील साफ तौर पर कह रहे हैं कि मेरी पत्नी की शादी मेरे पिता से हुई है । मेरी पत्नी के मेरे पिता पूर्व डीजीपी मुस्तफा से अवैध संबंध है । मेरी मां और मेरी बहन भी इस मामले में पिता का सहयोग करती हैं। मुझे बहुत परेशान किया जाता है। मैं नशा नहीं करता, उसके बावजूद भी मुझे नशा मुक्ति केंद्र में रखा गया । जबरन नशा की गोली दी जाती हैं । मुझे परेशान किया जा रहा है।
इस वीडियो के आने के बाद पुलिस ने पंजाब के पूर्व डीजीपी मुस्तफा, उनकी पत्नी और पूर्व मंत्री रजिया सुल्तान, उनकी बहू और बेटी के खिलाफ हत्या और हत्या की साजिश रखने का मुकदमा कम कर लिया है








Leave a Reply