जालौन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण का भव्य आयोजन, प्रतीकात्मक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान

जालौन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण का भव्य आयोजन, प्रतीकात्मक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान

जालौन के राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में गुरुवार को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण और सम्मान को समर्पित एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की सबसे विशेषता यह रही कि मंच के संचालन से लेकर मंच पर उपस्थित अतिथियों तक, हर स्थान पर ‘नारी शक्ति’ की कमान नजर आई।

मुख्य अतिथि के रूप में

बता दें कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला ने शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि देश की सरकार की विभिन्न योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी काबिलियत साबित कर रही हैं।” प्रतिभा शुक्ला ने केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में की गई कटौती का भी जिक्र करते हुए कहा कि यह महिलाओं को दिया गया एक तोहफा है, ताकि वे अपने त्योहारों को बेहतर ढंग से मना सकें।

जालौन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण का भव्य आयोजन

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई। बबली देवी को आज की प्रतीकात्मक डीएम और सीमा को प्रतीकात्मक पुलिस अधीक्षक एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों ने इस भूमिका को बखूबी निभाते हुए आत्मविश्वास से भरे संबोधन के माध्यम से उपस्थित छात्राओं और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया।

एक दिन की जिलाधिकारी बबली देवी ने कहा, आज का दिन मेरे लिए गौरव का पल है। मिशन शक्ति ने हमें यह विश्वास दिलाया है कि महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे प्रशासन और नेतृत्व की जिम्मेदारी भी पूरी कुशलता से निभा सकती हैं। आज की बेटियां किसी से कम नहीं हैं, वे चाहें तो हर मुकाम हासिल कर सकती हैं।

वहीं, प्रतीकात्मक पुलिस अधीक्षक सीमा ने महिला सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर है। हेल्पलाइन नंबर 1090, 112 और 181 हर महिला के लिए एक सुरक्षा कवच के समान हैं।

जालौन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण का भव्य आयोजन

वहीं, कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडे ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्त नारी का रूप देने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में करीब ढाई हजार महिलाओं ने प्रतिभाग किया और हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आज के इस कार्यक्रम में महिला को एक दिन का प्रतीकात्मक डीएम व एसपी बनाया गया है। इनके द्वारा ही कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनपद की हर ग्राम में अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक किया जाएगा।

2 responses to “जालौन में मिशन शक्ति 5.0 के तहत नारी सशक्तिकरण का भव्य आयोजन, प्रतीकात्मक जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संभाली कमान”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8