मिर्जापुर में सनसनीखेज हत्या! दुकानदार का दबंग पर प्रहार, चाकू-पत्थर से वार कर ली गई जान1

मिर्जापुर में सनसनीखेज हत्या! दुकानदार का दबंग पर प्रहार, चाकू-पत्थर से वार कर ली गई जान1

मिर्ज़ापुर में समान खरीदने के बाद पैसा देने से मना करने व पिता को गाली देने से नाराज दुकानदार ने दबंग अपराधी युवक की पत्थर से कुचल कर और चाकू मार की हत्या।दुकान पर समान लेने पहुचे युवक ने दुकानदार के पिता को लेकर आपत्तिजन बात करने के बाद हुई कहासुनी में हुई हत्या।

मिर्जापुर में सनसनीखेज हत्या! दुकानदार का दबंग पर प्रहार, चाकू-पत्थर से वार कर ली गई जान

मिर्जापुर में सनसनीखेज हत्या

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर में दबंग अपराधी युवक की चाकू मारकर और पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गयी।दुकान पर सामान खरीदते समय विवाद के बाद दुकानदार ने हत्या किया।मृतक का दुकानदार से पहले से ही विवाद चल रहा है।पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी।

बताया जा रहा है कि अदलहाट थाना क्षेत्र के टेढूआ मे विशाल गिरी के पिता किराना की दुकान खोला है।दुकान से पिता खाना खाने घर गये तो विशाल गिरी को दुकान सम्हालने के लिए बैठा दिया।वही दुकान पर सामान खरीदने आये गांव के सूरज गिरी ने सामान लेने के बाद पैसा मांगने पर पैसा नही दिया। विशाल गिरी के पिता को गाली देते हुए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया।

जिससे नाराज हो कर दुकानदार ने इसका विरोध किया।मगर विवाद बढ़ा तो दुकान में रख्खे चाकू से उसने सूरज गिरी पर हमला कर दिया।चाकू लगने के बाद जब वह घायल हो कर जमीन पर गिर गया।जिसके बाद पास ही रख्खा पत्थर बड़ा टुकड़ा उठा कर सिर पर पटक दिया।जिसके बाद घायल अवस्था वाराणसी ट्रामा सेंटर अस्पताल लाया गया।जहाँ पर ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक मृतक सूरज गिरी दबंग किस्म का अपराधी था।उसके ऊपर वाराणसी के मिर्जामुराद थाने में और आरपीएफ थाने में लूट,छिनैती और चोरी के 8 मुकदमा दर्ज था।गांव में लोगो से उसका विवाद आये दिन होता रहता था।उसकी दबंगई के कारण लोग डरते थे।

घटना से कुछ देर पहले उसने गांव के दो लोगो की पिटाई किया था। आठ महीने पहले भी वह विशाल गिरी के पिता के साथ मारपीट कर उनका कान काट दिया था।जिसमे बाद में सुलह समझौता के बाद कोई मुकदमा दर्ज नही करवाया गया था।इस बीच वह वाराणसी रहने लगा।मगर पिछले दो दिनों से वह गांव में ही घूम रहा था।उसकी हत्या कर दी गयी। हत्या आरोपी विशाल गिरी को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

ओपी सिंह-अपर पुलिस अधीक्षक(पुलिस को सूचना मिली को दो व्यक्तियों में कहा सुनी के बाद मारपीट हो गयी है पुलिस मौके पर पहुची तो सूरज गिरी घायल अवस्था मे पड़ा हुआ था।उसको अस्पताल ले जाया गया।जहाँ ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।आरोपी विशाल गिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है)

One response to “मिर्जापुर में सनसनीखेज हत्या! दुकानदार का दबंग पर प्रहार, चाकू-पत्थर से वार कर ली गई जान1”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts