बरेली
27 सितम्बर नगर की फिज़ा में सुरक्षा का विश्वास और शांति का संदेश भरते हुए जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और प्रशासनिक अमले के साथ पूरे शहर का व्यापक भ्रमण किया। उद्देश्य साफ था—आमजन को यह भरोसा दिलाना कि शासन-प्रशासन उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
भ्रमण के दौरान किला, सीबी गंज, बारादरी, कैंट, कोतवाली, प्रेमनगर समेत तमाम संवेदनशील थाना क्षेत्रों का जायजा लिया गया। हर जगह जनजीवन सामान्य मिला। बाज़ारों में दुकानें खुली रहीं, स्कूलों में पढ़ाई नियमित ढंग से चलती रही।

जिलाधिकारी ने राह चलते लोगों और व्यापारियों से संवाद किया
जिलाधिकारी ने राह चलते लोगों और व्यापारियों से संवाद कर उनका हाल जाना और सभी को आश्वस्त किया कि जनपद में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। किसी को भयभीत होने की आवश्यकता नहीं, शासन-प्रशासन मुस्तैदी से खड़ा है।

यह संदेश प्रशासन की ओर से न सिर्फ सुरक्षा का भरोसा दिलाता है बल्कि यह भी स्पष्ट करता है कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा








Leave a Reply