गोरखपुर। बॉलीवुड एक्ट्रेस से साध्वी बनीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गोरखपुर प्रवास के दौरान उन्होंने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर बड़ा बयान दिया। ममता ने कहा, “दाऊद ने कोई बम ब्लास्ट नहीं किया, वह आतंकी नहीं है।” हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कभी दाऊद से नहीं मिलीं और उनके बीच किसी तरह का कोई संबंध नहीं है।

ममता कुलकर्णी इन दिनों तीन दिन के गोरखपुर दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने एक होटल में मीडिया से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि अब उनका जीवन पूरी तरह अध्यात्म के मार्ग पर है और उनका राजनीति या फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है।
गोरखनाथ मंदिर में किए दर्शन
बुधवार को उन्होंने गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा गोरक्षनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने साधु-संतों से मुलाकात की और भजन संध्या में शामिल हुईं। ममता इससे पहले महाकुंभ में भी चर्चा में रही थीं, जब उन्हें महामंडलेश्वर की उपाधि दी गई थी। उनके इस बयान से एक बार फिर सोशल मीडिया और धार्मिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है









Leave a Reply