1.बवाल और आगजनी के आरोपी माजिद के फार्महाउस को बुलडोजर से किया ध्वस्त..?

1.बवाल और आगजनी के आरोपी माजिद के फार्महाउस को बुलडोजर से किया ध्वस्त..?

जालौन जिले के मुख्यालय उरई कोतवाली में शुक्रवार रात हुई बवाल और आगजनी की घटना में शामिल सट्टा माफिया कहे जाने वाले मुख्य आरोपी माजिद की अवैध संपत्ति पर जिला प्रशासन ने शनिवार के बाद रविवार को भी बुलडोजर चलाकर कार्रवाई जारी रखी। इस दौरान आरोपी के शानदार फार्महाउस को पूरी तरह से जमींदोज कर दिया गया।

2.माजिद के फार्महाउस को बुलडोजर से किया ध्वस्त

यह पूरा मामला शुक्रवार रात उरई कोतवाली क्षेत्र के शताब्दी ट्रेवल्स एजेंसी के कार्यालय से शुरू हुआ। जानकारी के मुताबिक, आरोपी माजिद और उसके साथियों ने एजेंसी में मौजूद एक कपल का वीडियो बनाने की कोशिश की। जब कपल ने इसका विरोध किया तो उनकी सरेआम मारपीट की गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष फैल गया और इलाके में बवाल शुरू हो गया। इस दौरान दो बाइकों में आग लगा दी गई। पुलिस ने घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है,

माजिद के फार्महाउस को बुलडोजर से किया ध्वस्त

जबकि अन्य सहयोगियों की तलाश जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने सख्त एक्शन लेते हुए आरोपी माजिद की अवैध संपत्तियों को निशाना बनाने का फैसला किया। जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने उरई के जेल रोड इलाके में आरोपी के निवास पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान अवैध तरीके से बनाई गई संपत्ति के हिस्सों को गिराया गया। कार्रवाई की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने आरोपी के फार्महाउस पर बुलडोजर चलाया। टीम ने फार्महाउस में मौजूद आरोपी की कार, बाइक और अन्य कीमती सामान को जब्त किया और पूरी इमारत को ढहा कर नेस्तनाबूद कर दिया। अब तक की कार्यवाही में जिला प्रशासन द्वारा 20 लाख की संपत्ति को कब्जे में ले लिया गया है।

इस कार्रवाई पर उरई विकास प्राधिकरण के सचिव, परमानंद यादव ने कहा, “घटना के आरोपी की सभी अवैध संपत्तियों को चिन्हित किया गया है और उन पर कार्रवाई जारी है। प्रशासन की यह कार्रवाई कानून तोड़ने वालों के खिलाफ एक स्पष्ट संदेश है कि उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हमारी निगाहें अब अन्य आरोपियों की तलाश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8