फरीदपुर में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा का भव्य आयोजन

फरीदपुर में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा का भव्य आयोजन

फूलों की वर्षा और झांकियों से सजी यात्रा, नगर में उमड़ा जनसैलाब

अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में

महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल सभा से हुआ, जो मोहल्ला साहूकारा, सराफा, मुख्य बाजार, पेट्रोल पंप, सत्संग भवन, स्टेशन रोड और बक्सरिया मोहल्ला से होती हुई पुनः अग्रवाल सभा पर समापन हुई।

फरीदपुर में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा का भव्य आयोजन

यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की

यात्रा के मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं, जिन पर लोगों की निगाहें थम गईं। धार्मिक गीत-संगीत और जय महाराजा अग्रसेन के जयकारों से वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण रहा।

इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतुल अग्रवाल, महामंत्री विकास अग्रवाल, कैशियर प्रदीप सिंघल, गर्वित गर्ग, दीपू अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अमर अग्रवाल, बी.एन. अग्रवाल, अतीश, सुबोध व सचिन (सच्चू) समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

फरीदपुर में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा का भव्य आयोजन

सैकड़ों नगरवासियों की सहभागिता से निकली यह शोभायात्रा अग्रसेन जी के आदर्शों का संदेश जन-जन तक पहुंचाती हुई नगर में एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बनी

One response to “फरीदपुर में महाराजा अग्रसेन शोभा यात्रा का भव्य आयोजन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8