,

लोको पायलटों ने 48 घंटे की भूख हड़ताल की

लोको पायलटों ने 48 घंटे की भूख हड़ताल की

माइलेज भत्ता बढ़ाने, विश्राम की मांग; पूरी न होने पर रेल रोको की चेतावनी

डीडीयू नगर में ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (ALRSA) के बैनर तले लोको पायलटों ने 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की। यह हड़ताल अप डिपार्चर यार्ड स्थित क्रू लॉबी में हुई, जहां लोको पायलटों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उनकी मुख्य मांगों में टीए के सापेक्ष माइलेज भत्ते में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 46 घंटे का विश्राम और किलोमीटर भत्ते के 70 प्रतिशत हिस्से को आयकर के दायरे से बाहर करना शामिल है।

अन्य मांगों में असिस्टेंट लोको पायलट को रिस्क अलाउंस देना, सहायक लोको पायलट को हैंडब्रेक बांधने के आदेश को रद्द करना और 36 घंटे के भीतर मुख्यालय वापसी सुनिश्चित करना शामिल है। इस भूख हड़ताल के कारण रनिंग रूम और ट्रेनिंग स्कूल का मेस पूरी तरह बंद रहा।

प्रदर्शन के दौरान

अलारसा के मंडल अध्यक्ष वसिउल हक ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि लोको पायलट विपरीत परिस्थितियों में काम करते हैं, फिर भी उनके साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे को लेकर पूरे देश में बुधवार से 48 घंटे की भूख हड़ताल शुरू की गई है।

रेलकर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे। अलारसा के मंडल मंत्री डी.के. सिन्हा ने कहा कि मांगें न मानने पर रेल रोको और चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी।

लोको पायलटों ने 48 घंटे की भूख हड़ताल की

इस भूख हड़ताल में शामिल

इस भूख हड़ताल और सभा में जितेंद्र यादव, एके वर्मा, केके सिन्हा, मोहम्मद सब्बीर, कुमार यशवंत सिंह, सुनील कुमार, जितेंद्र पंडित, राघवेंद्र कुमार चौधरी, रंजीत कुमार (सचिव गार्ड काउंसिल), डी.के. सिन्हा (मंडल सचिव), संतोष कुमार, संदीप केशरी, जी.एस. सिंह, राघवेंद्र कुमार राजू, कुमार संतोष कुमार, एआईजीसी मंडल मंत्री संजीत कुमार, सुमित यादव (डिप्टी ब्रांच सेक्रेटरी, NCR DDU शाखा AIRLSA), गणेश प्रसाद (संयुक्त ब्रांच सेक्रेटरी) और राजेश कुमार (शाखा कोषाध्यक्ष) सहित कई लोको पायलट और पदाधिकारी मौजूद रहे। रजनीश कुमार (मीडिया प्रभारी), दीपक कुमार (शाखा सचिव), विजय यादव (कार्यकारी अध्यक्ष) और सुधीर कुमार (संयुक्त मंडल सचिव) भी उपस्थित रहे।

लोको पायलटों ने 48 घंटे की भूख हड़ताल की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8