बिहार में मतदान होगा छह और 11 नवंबर को, 14 को नई सरकार

बिहार में मतदान होगा छह और 11 नवंबर को, 14 को नई सरकार

पटना । बिहार में विधान सभा चुनावों की रणभेरी बजा दी गई। बिहार में चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के तहत मतदान छह नवंबर होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नंवबर को वोट जाएंगे। बिहार की नई सरकार 14 नवंबर को जनता के सामने होगी।

पहले चरण में दस अक्टूबर से नामांकन

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए दस अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा, जबकि नामांकन दस अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक होंगे। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी 18 अक्टूबर को होगी। इसी दिन नाम वापसी हो सकेगी। छह नंवबर को वोट डाले जाएंगे।

बिहार में मतदान होगा छह और 11 नवंबर को, 14 को नई सरकार

दूसरे चरण में 13 अक्टूबर को नामांकन

इसी तरह दूसरा चरण में 122 विधान सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके लिए नोटिफिकेशन 13 अक्टूबर को होगा। 13 से 20 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे, जबकि स्क्रूटनी 21 अक्टूबर को की जाएगी। 23 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की नाम वापसी की जा सकेगी।

11 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इस तरह दोनों चरणों में कुल 40 दिन में मतदान के बाद सरकार बनकर तैयार हो जाएगी। चुनाव तारीखों की घोषणा अथार्त आज सोमवार से ही बिहार में आदर्श आचार संहिता को लागू कर दिया गया है, जो कि चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने तक लागू रहेगी। ।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि बिहार में कुल 243 सीटें हैं। इनमें 203 सामान्य, 38 एससी और दो एसटी के लिए आरक्षित हैं। 7,41,92,357 मतदाता पंजीकृत हैं।

बिहार में मतदान होगा छह और 11 नवंबर को, 14 को नई सरकार

2029 का रोडमैप तैयार करेगा बिहार चुनाव

एसआईआर के बाद बिहार का पहला चुनाव हो रहा है। एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों ने खासा विरोध किया था। यहां तक कि मामल सुप्रीम कोर्ट तक भी जा पहुंचा था। ऐसे में बिहार के चुनाव वर्ष 2029 में होने वाले लोकसभा चुनावों का भी रोडमैप तैयार करेंगे। इसलिए यह चुनाव भाजपा-कांग्रेस के साथ ही सभी दलों के लिए खासे अहम माने जा रहे हैं।

बिहार में मतदान होगा छह और 11 नवंबर को, 14 को नई सरकार

सात राज्यों में उप चुनावों का भी ऐलान

बिहार चुनावों के साथ ही चुनाव आयोग ने सात राज्यों की विधान सभा के उप चुनावों की भी घोषणा कर दी है। इनमें जम्मू-कश्मीर के बड़गाम और नागरोटा, राजस्थान में अंता, झारखंड में घाटसिला, तेलंगाना में जुबली हिल्स, पंजाब की तरन तारन, मिजोरम की डम्पा और ओडिशा की नुआपाड़ा विधान सभा सीट पर भी चुनाव होंगे। इन सभी सीटों पर 11 नवंबर को मतदान होगा, जबकि 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8