लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, बाढ़ राहत लेने जा रहे लोगों की नाव पलटी…दो के डूबने की आशंका1

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, बाढ़ राहत लेने जा रहे लोगों की नाव पलटी…दो के डूबने की आशंका1

लखीमपुर खीरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही हैं।
सदर तहसील के नकहा ब्लॉक के नौव्वापुर गांव में नाव डूबने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस नाव में एक दर्जन से अधिक लोग सवार थे, जो बाढ़ राहत सामग्री लेने के लिए नौव्वापुर नकहा आ रहे थे।

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, बाढ़ राहत लेने जा रहे लोगों की नाव पलटी…दो के डूबने की आशंका

लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा

रास्ते में नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह अधूरे पड़े पुल की कोठी से टकराकर अचानक पलट गई। हादसे में दो लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। मौके पर एसपी सहित आलाधिकारी पहुंच चुके हैं। स्थानीय गोताखोरों की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

आपको बता दें कि इस क्षेत्र में नाव पलटने की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं और इनमें कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।
फिलहाल बचाव अभियान जारी है। लापता लोगों की तलाश तेज कर दी गई है।

One response to “लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा, बाढ़ राहत लेने जा रहे लोगों की नाव पलटी…दो के डूबने की आशंका1”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8