शामली में 12 दिन के प्रवास के दौरान झिंझाना के बैदखेडी गांव में पहुंची अखंड ज्योति कलश यात्रा

शामली में 12 दिन के प्रवास के दौरान झिंझाना के बैदखेडी गांव में पहुंची अखंड ज्योति कलश यात्रा

सनातन धर्म

सनातन धर्म को और मजबूत करने के लिए पूरे भारत में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत हिमालय से लाई गई अखंड ज्योति कलश यात्रा शामली में अपने 12 दिवसीय प्रवास के दौरान आज झिंझाना के बैदखेड़ी गांव में पहुंची। जहां इस यात्रा का स्वागत करने के बाद गांव के शिव मंदिर में हवन का आयोजन किया गया। और पूरे गांव में परिक्रमा निकाली गई । उसके बाद यह यात्रा क्षेत्र के ही गांव बीबीपुर, डेरा खजूर वाला आदि गांवों के लिए रवाना हो गई ।

शामली में 12 दिन के प्रवास के दौरान झिंझाना के बैदखेडी गांव में पहुंची अखंड ज्योति कलश यात्रा

आपको बता दे की 1926 में दादा सर्वेश्वरानंद जी महाराज द्वारा हिमालय से अखंड ज्योति आगरा के वाला खेड़ा में लाई गई थी। कुछ समय बाद वेद मूर्ति तपनिस्ट श्री राम शर्मा जी को दर्शन देकर सर्वेश्वरानंद जी महाराज ने कि ज्योति के माध्यम से पूरे भारत में एक जन जागरूकता अभियान चलाकर एक नए युग निर्माण करने का आदेश दिया था।

श्रीराम शर्मा जी

तभी से श्रीराम शर्मा जी ने पहले मथुरा और फिर हरिद्वार के शांतिकुंज में इस ज्योति को स्थापित किया था। टीम लीडर मैनपाल सिंह ने बताया कि गुरु माता के प्राकट्य दिवस पर हरिद्वार के शांतिकुंज में 18 जनवरी 2026 को जन्म शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। तब तक इस अखंड ज्योति यात्रा को पूरे भारत में ले जाकर जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसका मुख्य लक्ष्य मानव में देवत्व का उदय हो और पृथ्वी पर स्वर्ग का अवतरण होना बताया गया है। इस यात्रा से ग्रामीणों में भी उत्साह की लहर है।

One response to “शामली में 12 दिन के प्रवास के दौरान झिंझाना के बैदखेडी गांव में पहुंची अखंड ज्योति कलश यात्रा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8