कैराना में हड़कंप! डग्गामार वाहनों का धड़ल्ला, योगी के आदेशों की अवहेलना से प्रशासन की बड़ी लापरवाही1

कैराना में हड़कंप! डग्गामार वाहनों का धड़ल्ला, योगी के आदेशों की अवहेलना से प्रशासन की बड़ी लापरवाही1

शामली जनपद की कैराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कैराना से डग्गामार वाहन प्रदेश मुख्यमंत्री योगी के आदेशों को ठेगा दिखा रहे हैं।यहां डग्गामार वाहनों का संचालन बड़ी संख्या में धड़ल्ले के साथ किया जा रहा…जहां स्थानीय शासन प्रशासन सब को देखते हुए भी अंजान बना हुआ है।

कैराना में हड़कंप! डग्गामार वाहनों का धड़ल्ला, योगी के आदेशों की अवहेलना से प्रशासन की बड़ी लापरवाही

आप को बता दे।कि जनपद की केराना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा केराना में। सैकड़ो डग्गामार वाहन रोजाना मुख्यमंत्री योगी के आदेशों को ठेगा दिखा रहे हैं। यहां डग्गामार वाहनों का संचालन बड़ी संख्या में दिन रात धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है। इनसे आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है। चालकों को न नियम-कायदों का ज्ञान है और न ही किसी कार्रवाई का खौफ। अवैध स्टैंड तक बनाकर अतिक्रमण किया गया है। इसके बावजूद परिवहन विभाग हो या पुलिस, कोई कार्रवाई करने की जहमत उठाता नजर नहीं आ रहा है।जहां वो रोजाना सरकार को लाखों रुपए का प्रतिदिन नुकसान पहुंचा रहे है

डग्गामार वाहनों का धड़ल्ला

आप को बता दे कि जनपद के कस्बा केराना के कांधला तिराहे पर बस स्टैंड के सामने से और पालिका मार्किट के बराबर की गली में डग्गामार वाहनों ने अवैध स्टैंड बनाए हुए हैं। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवैध स्टैंडों व डग्गामार वाहनों पर भले ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसका यहां शामली में कोई असर देखने को नहीं मिला। दोनों ही जगहों पर अवैध स्टैंडों से डग्गामार वाहनों का संचालन धड़ल्ले के साथ किया जा रहा है।

आलम यह है कि मानकों को ताक पर रखकर प्रत्येक वाहन में 15 से 20 तक सवारियां तक भरी जा रही है, जिस कारण हादसे की आशंका ज़्यादा बनी रहती है। इसके अलावा ये वाहन सड़कों पर बेतरतीब खड़े किए जाते हैं, जिस कारण जाम की स्थिति भी बनी रहती है। बस स्टैंड के सामने से डग्गामार वाहनों के संचालन के कारण परिवहन विभाग को प्रतिमाह लाखों करोड़ों की राजस्व हानि भी पहुंचाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8