
गाजियाबाद, 6 अगस्त 2025
थाना इंदिरापुरम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो आम जनता को ठगने और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने के इरादे से जाली नोट चला रहा था। पकड़े गए अभियुक्त का नाम उज्ज्वल झा (उम्र 26 वर्ष) है, जो दिल्ली के मंडोली क्षेत्र का रहने वाला है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 500-500 रुपए के कुल 566 जाली नोट (मूल्य ₹2,83,000) बरामद किए हैं। आरोपी को साहिबाबाद रेलवे अंडरपास, वसुंधरा सेक्टर-1 के पास से गश्त के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उज्ज्वल ने बताया कि उसकी फेसबुक के माध्यम से एक अज्ञात व्यक्ति से जान-पहचान हुई थी, जिसने उसे ₹1 लाख असली के बदले ₹3 लाख जाली नोट दिए थे। आरोपी लंबे समय से दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में यह जाली करंसी चला रहा था।
फिलहाल आरोपी पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा अज्ञात साथी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।








Leave a Reply