गाजियाबाद पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश

गाजियाबाद पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश

गाजियाबाद पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश करते हुए फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने रिश्ते में चाचा की नशे में बेरहमी से हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया था। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेलवे रोड से 34 वर्षीय उमेश उर्फ अर्जुन पुत्र विन्द्यादीन को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से अमेठी का रहने वाला है और रिछपालपुरी, गाजियाबाद में किराए के मकान पर रह रहा था।

एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी ने बताया

एसीपी कोतवाली नगर रितेश त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि 10 अगस्त 2025 को उसने अपने दूर के चाचा राकेश के साथ शराब पी थी। नशे की हालत में दोनों के बीच गाली-गलौज और झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान आरोपी उमेश ने राकेश का सिर पकड़कर दीवार से जोर से टकराया और फिर पास में पड़ी ईंट से उसके सिर पर तीन-चार वार कर दिए।

गाजियाबाद पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या का पर्दाफाश

हमले से राकेश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कम्बल में लपेटकर कमरे के दीवान में छिपाया और देर रात लगभग तीन बजे शव को चादर में लपेटकर छत से घर के पीछे के नीचे नाले में फेंक दिया। इसके बाद वह फरार हो गया और हरिद्वार, ऋषिकेश, मथुरा और फरीदाबाद में छिपता रहा। इस दौरान आरोपी छोटे-मोटे कम कर अपना गुजारा कर रहा था और मोबाइल फोन का इस्तेमाल भी नहीं कर रहा था लेकिन पुलिस मैन्युअल इंटेलिजेंस, और सीसीटीवी फुटेज, सर्विलेंस के जरिए आरोपी तक पहुंच गई जिसे गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट, खून से सना कम्बल और तौलिये का टुकड़ा बरामद किया है। आरोपी पर थाना कोतवाली नगर में मुकदमा संख्या 350/2025 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत केस दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8