सहारनपुर में हाउस अरेस्ट: शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप1

सहारनपुर में हाउस अरेस्ट: शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप1

कुछ स्कूलों को फीस प्रतिपूर्ति 100% कुछ स्कूलों को आधी अधूरी शिक्षा विभाग सन्देह के घेरे में डॉक्टर अशोक मलिक

सहारनपुर 20 सितंबर 2025

सहारनपुर 20 सितंबर 2025 लेबर कॉलोनी स्थित बी डी एम पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक को क्षेत्रीय पुलिस ने सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक महामहिम राज्यपाल महोदया के जनपद सहारनपुर मे दीक्षांत समारोह के कार्यक्रम को देखते हुए डॉक्टर अशोक मलिक को हाउस अरेस्ट नजर बंद करके रखा गया

अशोक मलिक जैसे ही अपने स्कूल से बाहर सड़क की ओर बढ़े तो तभी थाना अध्यक्ष थाना कुतुबशेर चौकी इंचार्ज लेवर कॉलोनी शुगर मिल अपनी सरकारी गाड़ी से मय फोर्स के साथ स्कूल पर पहुंच गए और अशोक मलिक की घेराबंदी कर अंदर स्कूल के ऑफिस में नजर बंद रखा गया जैसे ही यह खबर संगठन के पदाधिकारीयों को इसकी जानकारी हुई तो यह खबर आग की तरफ फैल गई और संगठन के पदाधिकारी स्कूल की ओर कूच कर गए और भारी संख्या में स्कूल संचालक इकट्ठे हो गए

सहारनपुर में हाउस अरेस्ट: शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप

इसके उपरांत क्षेत्रीय अधिकारी पुलिस यातायात शशि प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे स्कूल संचालक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की जिद कर रहे थे की महामहिम को ही स्कूलों की विभिन्न समस्याओं का 14 सूत्रीय ज्ञापन देने की जिद कर रहे थे लेकिन पुलिस प्रशासन और संगठन के लोगों मैं आपसी समझौता करते हुए कि हमारा ज्ञापन महामहिम राज्यपाल महोदया को पहुंचा दिया जाएगा क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी के आश्वासन के उपरांत ही की ज्ञापन दिया गया

संगठन के पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक ने कहा कि वर्तमान सरकार जनता की समस्या सुनना नहीं चाहती इससे पूर्व मुख्यमंत्री को ज्ञापन देना था और आज महा महिंम राज्यपाल को ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन वर्तमान सरकार जनता की समस्या नही सुनना चाहती और जिला प्रशासन जबरदस्ती रामराज स्थापित होने का ढोंग रचकर जनता को धोखा दिया जा रहा है जमीनी स्थिति से सरकार को जानकारी नहीं होने देना चाहते है इसलिए हम प्रशासन की तानाशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक

शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अशोक मलिक ने संगठन के पदाधिकारी को संबोधित करते हुए कहा की शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है मान्यता प्राप्त स्कूलों की फर्जी शिकायत करके जाचो के नाम पर शोषण किया जा रहा है वर्तमान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जो शिकायतकर्ता है नहीं इसकी शिकायत पर जांच करती है और जो शिकायतकर्ता सामने उपस्थित होकर शिकायत कर रहा है और जिलाधिकारी महोदय ने फोन पर आदेश किया जिला विद्यालय निरीक्षक ने तो वहीं जांच एक सप्ताह में शिकायतकर्ता को और जिलाधिकारी को सौंप दी थी

लेकिन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने 5 0 दिन बीतने के बाद भी आज तक फर्जी स्कूल होने की जांच रिपोर्ट नहीं दे पाई ज्ञापन में फीस प्रतिपूर्ति का बकाया भुगतान अन्य प्रदेशों की तरह फीस प्रतिपूर्ति उत्तर प्रदेश में बढाकर देना मान्यता प्राप्त स्कूलों के शिक्षकों को मानदेय देना और निजी स्कूल जो बिना लाभ हानि के संस्था द्वारा संचालित होते हैं इसलिए बिजली के बिल हाउस टैक्स और गाड़ी की फिटनेस आदि

टैक्सों से मुक्ति करना शिक्षा विभाग के कर्मचारीयों ने अपने यू डाइस पोर्टल से मान्यता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को सुविधा शुल्क लेकर ड्रॉपबॉक्स में डालना जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं उन बच्चों को ऑफलाइन शिक्षा देने के लिए आदेश करना और मान्यता प्राप्त स्कूलो को असामाजिक तत्वों से सुरक्षा दिलाकर स्कूलों की सुरक्षा हेतु कठोर सुरक्षा कानून बनाना

जो स्कूल गली मोहल्ले में स्थापित है छात्रों की संख्या के उपरांत अन्य क्षेत्र पर जमीन लेकर स्कूल स्थापित करने के लिए परमिशन देना का कानून बनाना आदि समस्याओं से संबंधित 14 सूत्रीय ज्ञापन सोपा गया इस अवसर पर प्रदेश सचिव अमजद अली एडवोकेट जिला अध्यक्ष के पी सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष वीरेंद्र पवार महामंत्री अरविंद शर्मा धनंजय शर्मा महानगर अध्यक्ष गययूर आलम

महानगर प्रभारी अजय सिंह रावत दिनेश रुपडी मुजाहिद नदीम राशिद जावेद मोहम्मद शादाब फरीद खान अनिल सचदेवा नरेश वर्मा टास्क फोर्स समिति के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र फौजी रविंद्र शरद रोहित बावरे हंस कुमार जोरा सिंह प्रवीण गुप्ता प्रवीण कुमार संदीप कुमार राजकुमार श्रीमती सुषमा मलिक श्रीमती प्रिया कवात्रा खुशी धीमान संदीप कुमार शिवानी कुमारी तनु वैभव शर्मा हरेंद्र कुमार लक्ष्य मलिक अमरीश शर्मा आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित है

One response to “सहारनपुर में हाउस अरेस्ट: शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के लगाए गंभीर आरोप1”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts