सऊदी अरब में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। मक्का से मदीना जा रही एक निजी बस का मुहरास क्षेत्र (मदीना से करीब 160 किमी दूर) में एक डीजल टैंकर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें बस सवार 42 भारतीय यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतकों में 20 महिलाएँ, 11 बच्चे और बाकी पुरुष शामिल हैं आपको बता दे की ये सभी यात्री तेलंगाना के हैदराबाद और आसपास के इलाकों के रहने वाले थे और उमराह की Ziyarat के लिए सऊदी अरब गए थे।

हादसे का समय और वजह
- हादसा भारतीय समयानुसार सोमवार देर रात करीब 1:30 बजे हुआ।
- अधिकांश यात्री गहरी नींद मेंसो रहे थे, इसलिए आग लगते ही बच निकलने का मौका ही नहीं मिला।
- सऊदी पुलिस के अनुसार बस और डीजल टैंकर की आमने-सामने की टक्कर हुई, जिससे डीजल लीक होने के बाद आग तेजी से फैली।
तेलंगाना सरकार का त्वरित एक्शन
तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्य सरकार रियाद स्थित भारतीय दूतावास और सऊदी अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में है। मृतकों के शवों को जल्द से जल्द भारत लाने और घायलों (यदि कोई बचे हैं) के इलाज की पूरी व्यवस्था की जा रही है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक विशेष टीम भी गठित कर दी है जो परिजनों से सीधा संपर्क करके हर संभव मदद मुहैया कराएगी।

देश में शोक की लहर
खबर जैसे ही हैदराबाद और तेलंगाना के विभिन्न इलाकों में पहुँची, मृतकों के घरों पर मातम पसर गया। अधिकांश परिवार गरीब और मध्यम वर्गीय हैं जो सालों की जमा-पूँजी खर्च करके उमराह करने गए थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त किया है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
अभी तक की पुष्ट जानकारी
- मृतक: 42 (सभी भारतीय, अधिकांश तेलंगाना से)
- महिलाएँ: 20
- बच्चे: 11
- हादसे का स्थान: मुहरास (मदीना से लगभग 160 किमी)
- कारण: डीजल टैंकर से टक्कर → भीषण आग
हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगात आत्माओं को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति 🕯️








Leave a Reply