,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों से स्वच्छता और सद्भाव के साथ उत्सव मनाने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों से स्वच्छता और सद्भाव के साथ उत्सव मनाने की अपील

देहरादून, 19 अक्टूबर 2025: रविवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मंत्रिगण, विधायकगण, भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस, वानिकी सेवाओं के अधिकारियों सहित प्रदेश भर से आए लोगों ने भेंट कर दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों से स्वच्छता और सद्भाव के साथ उत्सव मनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने सभी आगंतुकों का हृदय से अभिवादन करते हुए उन्हें और उनके परिवारजनों को दीपावली की मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रकाश, पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दीपावली की शुभकामनाएं, प्रदेशवासियों से स्वच्छता और सद्भाव के साथ उत्सव मनाने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे दीपावली को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। उन्होंने कहा, “यह पर्व हमें एकजुटता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सब मिलकर पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें और स्वच्छता को अपनाकर इस उत्सव को और अधिक अर्थपूर्ण बनाएं।”

श्री धामी ने आशा व्यक्त की कि दीपावली का यह पर्व उत्तराखंड के हर नागरिक के जीवन में नई उम्मीद, समृद्धि और खुशहाली लाएगा। उन्होंने प्रदेश की सतत विकास यात्रा में सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग और भागीदारी का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उत्साह और उमंग का माहौल रहा, जहां सभी ने एक-दूसरे के साथ शुभकामनाएं साझा कीं और प्रदेश की प्रगति के लिए संकल्प लिया।

Tags

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts