जालौन में झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा में दो युवकों की ट्रक की टक्कर में मौत हो गई। हादसा उरई क्षेत्र में गोविंदम होटल के पास हुआ।जहाँ तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, हादसा रविवार दोपहर झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) के गोविंदम होटल के नजदीक हुआ। मृतक कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम शहीद नगर निवासी 45 वर्षीय सेवाराम और 35 वर्षीय माता प्रसाद उर्फ कल्लू बाइक से उरई की ओर जा रहे थे। अचानक पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मारी दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सवार सड़क पर आ गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से उनकी मौत हो गई।

परिजनों में शोक
हादसा होते ही मौके पर मची चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग और राहगीर दौड़े। लोगों ने घायलों को तत्काल उरई स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने तक दोनों की हालत बेहद नाजुक थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों के साथ-साथ मौके पर मौजूद लोगों में भी सदमे की लहर दौड़ गई।

वही उरई कोतवाली प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को कब्जे में लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही दोषी चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।









Leave a Reply