,

गुजरात ATS पहुँची आतंकी सुहैल के घर।परिजनों से कर रही पूछताछ

गुजरात ATS पहुँची आतंकी सुहैल के घर।परिजनों से कर रही पूछताछ

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सुरक्षा एजेंसियों का सख्त मोड ऑन हो गया है। गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की टीम ने आज सिंगाही थाना क्षेत्र में मोहम्मद सुहैल सलीम खान (23) के घर पर छापेमारी की। सुहैल को गुजरात के बनासकांठा जिले से हाल ही में गिरफ्तार किया गया था, जिस पर देशभर में बायोलॉजिकल अटैक (जहर रिसिन से हमला) की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। ATS टीम अब उसके परिवार और करीबियों से उसके नेटवर्क, संपर्कों और गतिविधियों की कड़ाई से तफ्तीश कर रही है।

गुजरात ATS पहुँची आतंकी सुहैल के घर।परिजनों से कर रही पूछताछ

क्या है पूरा मामला?

गुजरात ATS ने सुहैल के साथ दो अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया था एक नाम अजाद सुलेमान शेख तो दुसरे का नाम डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद और इन्हें अलग अलग जगह से गिरफ्तार किया गया था जिसमे अजाद सुलेमान शेख को 20, शामली, यूपी और डॉ. अहमद मोहिउद्दीन सैयद को 35, हैदराबाद को बनासकांठा से गिरफ्तार किया था आपको बता दे की इनके पास से दो ग्लॉक पिस्टल, एक बेरेटा पिस्टल, 30 जिंदा कारतूस और रिसिन जहर बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला कैस्टर ऑयल 4 लीटर की मात्र में पाया गया

गुजरात ATS पहुँची आतंकी सुहैल के घर।परिजनों से कर रही पूछताछ

साजिश का दायरा

आरोपी के मॉड्यूल अनुसार लखनऊ, दिल्ली और अहमदाबाद समेत कई अन्य शहरों में हमलों की रेकी करने का भी आरोप है। आपको बता दे इनके लक्ष्य में लखनऊ का RSS कार्यालय, दिल्ली का आजादपुर मंडी और अहमदाबाद का नरोदा फ्रूट मार्केट शामिल थे। जांच ये भी पता लगा है की पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार सप्लाई का भी कुछ मामला था

सुहैल का बैकग्राउंड

सुहैल का बैकग्राउंड: लखीमपुर खीरी के सिंगाही का रहने वाला सुहैल एक स्टूडेंट था। वह शामली के बुधाना मदरसे में पढ़ाई कर चुका है। परिवार के अनुसार, वह जून में बकरीद पर घर आया था और गुजरात ‘वेकेशन’ पर गया था। लेकिन ATS के मुताबिक, वह ISIS से जुड़े संदिग्ध संगठनों के संपर्क में था।

परिवार पर कसा ATS ने शिकंजा

आज दोपहर के समय ATS की संयुक्त टीम और (गुजरात ATS + यूपी ATS + स्थानीय पुलिस) सुहैल के घर पर पहुँची। उस समय घर में उसके भाई सुमीम खान मोजूद थे जो की (तमिलनाडु में कपड़े बेचते हैं) और वसीम (एसी रिपेयरिंग करते हैं) दोनों भाइयो से घंटों पूछताछ की गई। परिवार ने सुहैल को ‘बेकसूर’ बताया, लेकिन ATS ने सुहेल के मोबाइल डेटा और रेकी वीडियो के आधार पर सवालों की बौछार कर दी। और उसके बाद पुरे घर की तलाशी ली गई लेकिन घर में कोई भी संदिग्ध सामान नहीं मिला, लेकिन पूछताछ फिर भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts