बाराबंकी में प्रभारी मंत्री/कारागार राज्य मंत्री उ0प्र0 सुरेश राही ने जिला पंचायत सभागार में जिला पंचायत अध्यक्षा राजरानी रावत, पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राज कुमार सिंह एवं जीएसटी अधिकारियों की उपस्थिति में नेक्स्ट-जेन जीएसटी बचत उत्सव, पर प्रेस कॉन्फ्रेस के माध्यम से इसके जनहितार्थ आयामों पर बल दिया।

बताया कि सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए रणनीतिक रूप से प्रभावशाली बदलाव किये हैं
उन्होंने बताया कि सरकार ने मध्यम वर्ग के लिए रणनीतिक रूप से प्रभावशाली बदलाव किये हैं और उन्हें सफलता पूर्वक 22 सितम्बर से लागू कर दिया गया है। जिससे उनके जीवन में सुगमता आयी और वे अब अधिक सशक्त हो गये है। नेक्स्ट-जेन जीएसटी जन-प्रथम सुधारों में मील का पत्थर साबित होगा। इससे सुलभ दाम, हर परिवार में मुस्कान आएगी, रोजमर्रा की जरूरतों पर रोजाना बचत होगी।

प्रभारी मंत्री श्री राही ने बताया
प्रभारी मंत्री श्री राही ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नेक्स्ट-जेन जीएसटी सुधारों के लिए 3 सितम्बर 2025 को 56वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में जीएसटी सुधारों के निर्णय लिए गए। यह 2017 में जीएसटी लागू होने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव है। इन सुधारों के तहत 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की सरल दो-दर संरचना लागू की गई है,
जबकि विलासिता और लग्जरी सामानों पर 40 प्रतिशत की दर रखी गई है। इससे पारदर्शिता, न्यायसंगत व्यवस्था और ‘कर’ पालन में आसानी के साथ पुरानी मांगों को पूरा किया गया है। ये सुधार नवरात्रि के पहले दिन से लागू होंगे। यह केवल आर्थिक कदम नहीं, बल्कि देश के लिए दीपावली का तोहफ़ा हैं, इससे करोड़ों परिवारों की बचत सीधे उनके हाथों में जाएगी। जैसे दीपावली पर दीपक घरों को रोशन करते हैं, वैसे ही ये सुधार घरों के खर्च कम करेंगे, किसानों को सशक्त बनाएंगे और कारोबार को गति देंगे, जिससे पूरे भारत में समृद्धि फैलेगी।








Leave a Reply