फरीदपुर में राम बारात का भव्य आयोजन, पुष्प वर्षा और जयकारों से गूंजा नगर

फरीदपुर में राम बारात का भव्य आयोजन, पुष्प वर्षा और जयकारों से गूंजा नगर

आस्था, परंपरा और सुरक्षा व्यवस्था का अद्भुत संगम

फरीदपुर में राम बारात का भव्य आयोजन, पुष्प वर्षा और जयकारों से गूंजा नगर

बरेली

बरेली/फरीदपुर। मंगलवार को कस्बे के प्राचीन रामलीला स्थल पर आयोजित रामलीला कमेटी की ऐतिहासिक राम बारात ने पूरे नगर को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। रामलीला स्थल से प्रारंभ हुई बारात मोहल्ला परा, साहूकारा सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः स्थल पर लौटी। पूरा नगर जय श्रीराम के नारों और पुष्प वर्षा से सराबोर रहा।

सैकड़ों की भीड़ ने उत्साह

सैकड़ों की भीड़ ने उत्साह और श्रद्धा से बारात का स्वागत किया। जगह-जगह सजे तोरण द्वार और रंग-बिरंगी झालरों ने माहौल को भव्य बना दिया। लोग घरों की छतों से पुष्प वर्षा करते नजर आए। भीड़ के उमड़ते सैलाब को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की। मार्ग पर पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा। चौकी इंचार्ज जसवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी संदीप सिंह, उप निरीक्षक उज्जवल गंभीर, सौरभ सिवाच और मानसी हुड्डा स्वयं मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की कमान संभाले रहे।

कार्यक्रम में प्राचीन रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद शुक्ला ने परंपरा को जीवंत रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं राजेश चंद्र मिश्रा, गोपाल मिश्रा, वीरू वर्मा और शिव ओम शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी भी मंच पर मौजूद रहे और आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित

दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित इस राम बारात ने न केवल नगरवासियों की आस्था को प्रज्वलित किया, बल्कि सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया। रामलीला कमेटी ने नगरवासियों के सहयोग के लिए आभार जताया और कहा कि इसी सामूहिक सहयोग से 187 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी जीवंत है

One response to “फरीदपुर में राम बारात का भव्य आयोजन, पुष्प वर्षा और जयकारों से गूंजा नगर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8