सहारनपुर का प्रसिद्ध प्राचीन गोगा म्हाडी मेला कल (2 सितंबर) से शुरू होकर 4 सितंबर तक चलेगा। हर साल की भांति इस बार भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु गोगा जाहवीर प्राचीन स्थल पर प्रसाद चढ़ाने पहुंचेंगे

ऐतिहासिक गोगा म्हाडी जाहवीर मेले का होगा आज शुभारंभ, हजारों श्रद्धालु करते हैं यहां पर दर्शन
मेले की खास मान्यता है कि नीले रंग का निशान लेकर आने वाला भक्त यदि मनोकामना मांगता है तो पूरी होती है और पूरी होने पर वह भंडारे का आयोजन करता है। कई वर्षों से यहां श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है।

स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार यह मेला अंग्रेजों के समय से चलता आ रहा है। अंग्रेजों ने इसे रोकने की कोशिश की थी, लेकिन उसके बाद घटी कुछ घटनाओं ने उन्हें भी झुका दिया और उन्होंने मेले की अनुमति देते हुए शमा-याचना मांगी थी। तभी से यह परंपरा लगातार जारी है।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए 2 से 4 सितंबर तक ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिए हैं। पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख़्ता इंतजाम किए हैं।

फिलहाल, गोगा महाड़ी परिसर को पूरी तरह सजाया जा चुका है, दुकानें सजने लगी हैं और रात से ही श्रद्धालु प्रसाद चढ़ाने के लिए पहुंचने लगे हैं। इस मेले से हजारों लोगों को रोज़गार भी मिलता है।
आपको बता दे तीज के त्योहार से दर्जनों छड़ीया शहर भर में और गांव कस्बो मे भ्रमण करती है और आज सभी छड़िया, काली भैरव मंदिर पर एकत्र होगी इसके बाद आज श्याम को ढोल नगाड़ा बंद बाजो के साथ सभी छड़िया महाड़ी स्थल पर पहुंचगी,









Leave a Reply