,

जाम से मिलेगा छुटकारा, महानगर में फ्री सखी कैब सुविधा की हुई शुरूआत

जाम से मिलेगा छुटकारा, महानगर में फ्री सखी कैब सुविधा की हुई शुरूआत

आटोमेटेड पार्किंग को शटल सेवा सुविधा सखी से अब मिलेगी धार

देहरादून। परेड ग्राउण्ंड से यातायात प्रबन्धन एवं ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन देहरादून द्वारा सखी सटल सेवा के दो नए इलेक्ट्रिक वाहन को विधायक खजानदास ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन परेड ग्राउड ओटोमेटेड पार्किंग से पांच किमी के दायरे तक जनमानस को ड्राप करने की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। लोग अपने वाहन पार्किंग में पार्क कर सखी वाहन से निःशुल्क जा सकते हैं।

इन वाहनों के लिए जल्द ही शहर में पांच चिन्हित स्थानों पर स्टॉप बनाए जाएंगें। आटोमेटेड पार्किंग सहित सभी वाहन भी महिला स्वयं सहायता समूह के अधीन रहेंगे। वर्तमान में कृष्णा स्वंय सहायता समूह द्वारा पार्किंग का संचालन किया जा है। स्वयं सहायता समूह को अभी पार्किंग से धनराशि 29,120 प्रतिदिन आय हो रही है तथा यह निरंतर बढती जा रही है। सखी वाहन लगने से इसकी आय और अधिक बढेगी।

जाम से मिलेगा छुटकारा, महानगर में फ्री सखी कैब सुविधा की हुई शुरूआत

आज से दो ईवी वाहन सुविधा शुरू

जिला प्रशासन द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा के अन्तर्गत ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ का भी शुभारंभ किया गया है, जिसके अन्तर्गत जिला प्रशासन द्वारा जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, देहरादून को दो इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) नये वाहन (टाटा पंच) आंवटित किए गए है। ‘‘फ्री सखी कैब सुविधा’’ के द्वारा ऑटोमेटेड पार्किंग सुविधा में वाहन पार्क करने वाले वाहन स्वामियों को नजदीकी भीड-भाड़ व व्यस्ततम वाले स्थानों तक छोडने हेतु फ्री कैब सुविधा आज बुधवार से उपलब्ध है। जिला प्रशासन द्वारा वाहनों के संचालन हेतु दो ड्राईवर भी उपलब्ध करवाये गये है।

जल्द छह और वाहन भी उतरेंगे सड़क पर

जिलाधिकारी ने कहा आटोमेटेड पार्किंग निर्मित की गई हैं तथा इनकी लागत निर्माण परम्परागत पार्किंग से तीन गुना सस्ता है तथा यह कम समय में निर्माण हो जाती है। पार्किंग का इस्तेमाल करने से बहुत हद तक जाम से निजात मिल पाएगा, इसके लिए जनमानस को प्रेरित करेगे। सखी फ्री वाहन कैब का उद्देश्य जनमानस को सुविधा प्रदान करना है। अभी दो वाहन दिए गए हैं, शीघ्र छह नए वाहन दिए जाएंगे तथा इनका संचालन पीपीपी मोड पर किया जाएगा।

वाहन स्टॉप हेतु पांच स्थान चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से पल्टन बाजार रूट पर परेडग्राउण्ड, गांधी पार्क, पल्टन बाजार, घंटाघर, राजपुर रोड रूट पर परेडग्राउंड, कांग्रेस भवन, क्रासरोड मॉल, होटल बाउलवर्ड, एस्लेहॉल ग्लोब चौक, परेडग्रांड से सचिवालय आदि शटल सेवा के स्टॉप चिन्हित किए गए हैं।

जाम से मिलेगा छुटकारा, महानगर में फ्री सखी कैब सुविधा की हुई शुरूआत

261 वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग जल्द होगी शुरू

जिलाधिकारी ने कहा कि देहरादून शहर को जाम से निजात दिलाने तथा पार्किंग व्यवस्था में सुधार हेतु तीन नई आटोमेटेड पार्किंग निर्माण करवया गया है। जिनमें परेडग्राउण्ड 111 वाहन क्षमता, तिब्बती मार्केट 132 तथा कोरोनेशन 18 वाहन क्षमता है। उक्त तीनों 261 वाहन क्षमता वाली पार्किंग जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा विधिवत् जनमानस को समर्पित की जाएगी। वहीं अब फ्री सटल सेवा सुविधा उपरान्त घंटाघर, सुभाष रोड, गांधीपार्क, परेडग्राउण्ड आसपास पांच किमी के दायरे में फ्री कैब की सेवा दी जाएगी।

फ्री कैब फैसिलिटी से सड़क पर वाहन पार्क करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर वाहन सीज किए जाएंगे। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा अनाधिकृत रूप से सड़क पर पार्क किए गए वाहनों पर अब कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पिछले 1 माह से एक डेडिकेटेड क्रेन स्थापित की गई है।

इस पहल से महिला हो रहीं सशक्त

उन्होंने कहा कि इस अभिनव पहल से देहरादून शहर के भीड-भाड, व व्यस्ततम स्थानों पर आम जनमानस को उचित दरों पर अपने वाहनों को सुरक्षित व विश्वसनीय पार्किंग की सुविधा उपलब्ध हो पायी है। साथ ही कृष्णा स्वयं सहायता समूह को ऑटोमेटेड पार्किंग के आवंटन और संचालन से आजीविका सर्म्वद्वन का पर्याप्त अवसर प्राप्त हुआ है। उक्त समूह की महिलायें लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर है। इस प्रकार के अभिनव पहल से जहाँ ग्रामीण परिवेश के स्वयं सहायता समूहों को आजीविका के नये-नये अवसर प्राप्त हो रहे है।

इस अवसर पर महापौर नगर निगम सौरभ थपलियाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात लोकजीत सिंह, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण विक्रम सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी व अनिता चमोला, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी कार्मिक तथा कृष्णा महिला स्वयं सहायता के सदस्यगण उपस्थित रहे

Table of Contents

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8