समय 2:40 पर फायर स्टेशन रुड़की को प्राप्त सूचना के आधार पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल Tha WHITE RAVIT RESTURANT निकट आइसीआइसीआइ बैंक बोट क्लब रोड़ कोतवाली सिविल लाइन रुड़की पहुंच कर उक्त रेस्टोरेंट के चतुर्थ फ्लोर में जनरेटर सेट में लगी आग को चार होज पाइप फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग को कड़ी मेहनत अथक प्रयास से पूर्ण रूप से बुझाया

आग को फैलने से भी रोका फायर यूनिट
आग को फैलने से भी रोका फायर यूनिट रुड़की की तत्काल कार्रवाई एवं रिस्पांस टाइम से एक बहुत बड़ी क्षति एवं नुकसान होने से बचा लिया गया आग से एक जनरेटर सेट वायर एसी आदि जल गए हैं अन्य कोई जनहानि नहीं हुई है आसपास स्थित भवनों की ओर बढ़ने से भी आग को समय रहते रोक लिया गया। आग से रेस्टोरेंट स्वामी द्वारा 5 लाख तक का अनुमानित नुकसान होना बताया गया है

उक्त रेस्टोरेंट स्वामी श्री प्रणय प्रताप सिंह पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी पुरानी तहसील कोतवाली गंगनगर क्षेत्र मय स्टाफ मौके पर मौजूद रहे। कोतवाली सिविल लाइन से चेतक पुलिस कर्मी भी मौके पर मौजूद रहा फायर यूनिट की जोखिमपूर्ण एवं तत्काल कार्रवाई रिस्पांस टाइम की स्थानीय जनमानस मिडिया बन्धुओं ने खुले मन से प्रशंसा भी की। वाद अग्निशमन कार्य उपरांत घटना के संबंध में श्रीमान उच्च अधिकारियों एवं कंट्रोल रूम रुड़की को भी अवगत करा दिया गया है ।








Leave a Reply