,

जालौन में उर्वरक किल्लत और कालाबाजारी पर DM की सख्त कार्रवाई, सहकारी समितियों और दुकानों का औचक निरीक्षण

जालौन में उर्वरक किल्लत और कालाबाजारी पर DM की सख्त कार्रवाई, सहकारी समितियों और दुकानों का औचक निरीक्षण

जालौन में रबी सीजन में किसानों को उर्वरकों की किल्लत और ऊंची कीमतों से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने खुद जनपद की विभिन्न सहकारी समितियों और निजी उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उचित दर पर और बिना किसी परेशानी के उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं।

इस निरीक्षण का मुख्य

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रबी सीजन में उर्वरकों की उपलब्धता और कीमतों पर नजर रखना था। जिलाधिकारी ने बताया कि उनकी प्राथमिकता यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी किसान फसल की बुवाई के समय उर्वरक न मिलने या महंगे दामों पर खरीदने की समस्या से न जूझे।

जालौन में उर्वरक की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने किया समितियों व दुकानों का औचक निरीक्षण

DM राजेश पाण्डेय

डीएम राजेश पाण्डेय ने सबसे पहले कुकरगाँव बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति का निरीक्षण किया। इसके बाद वह जालौन नगर स्थित कई निजी दुकानों पर पहुंचे। उन्होंने पंकज ट्रेडर्स और प्रमीणा ट्रेडर्स में प्रत्येक के पास 1800 बोरी उर्वरक का स्टॉक उपलब्ध पाया। वहीं, प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र पर 13.50 बोरी उर्वरक मौजूद था। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दुकानदारों से कहा कि हर दुकान पर प्रमुख स्थान पर उर्वरकों की रेट सूची अवश्य लगाई जाए, ताकि किसानों को मूल्य की पूरी और पारदर्शी जानकारी रहे।

जालौन में उर्वरक की उपलब्धता को लेकर जिलाधिकारी ने किया समितियों व दुकानों का औचक निरीक्षण

DM ने किसानों से अपील की

जिलाधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रम में न पड़ें। सरकारी समितियों और निजी दुकानों दोनों पर उर्वरक एक ही निर्धारित दर पर उपलब्ध हैं। उन्होंने किसानों को बताया कि अगले दो दिन सहकारी समितियाँ बंद रहेंगी, ऐसे में वे निजी अधिकृत दुकानों से भी उचित मूल्य पर उर्वरक खरीद सकते हैं। जिले के सभी निजी दुकानों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कहीं भी ओवररेटिंग या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि अगर उन्हें कोई भी दुकानदार ज्यादा दाम वसूलता है या उर्वरक की कालाबाजारी करता पाया जाता है, तो वे तुरंत जिलाधिकारी कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत दर्ज कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8