,

धरातल पर उतरने लगे जिला प्रशासन के विकास प्रोजेक्ट, कुठालगेट और साई मंदिर जंक्शन जगमगाए

धरातल पर उतरने लगे जिला प्रशासन के विकास प्रोजेक्ट, कुठालगेट और साई मंदिर जंक्शन जगमगाए

देहरादून। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए शहर सौंदर्यीकरण और यातायात प्रबंधन से जुड़े प्रोजेक्ट अब धरातल पर उतर आए हैं। कुठालगेट और साई मंदिर जंक्शन सहित कई प्रमुख स्थलों पर चौड़ीकरण, नई स्लिप रोड, राउंड अबाउट और पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। ये परियोजनाएं न केवल सुगम यातायात व्यवस्था का उदाहरण पेश कर रही हैं, बल्कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और विरासत को भी सजीव कर रही हैं। मुख्यमंत्री जल्द ही इन सभी परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

चौराहों का कायाकल्प

डीएम सविन बंसल के नेतृत्व में जिला प्रशासन ने शहर के प्रमुख चौराहों के कायाकल्प के लिए सुनियोजित रणनीति अपनाई। इसके तहत कुठालगेट और साई मंदिर जंक्शन पर दो अतिरिक्त स्लिप रोड का निर्माण किया गया है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या में उल्लेखनीय कमी आई है। वहीं नए राउंड अबाउट और साज-सज्जा से पूरे क्षेत्र को आकर्षक रूप मिला है।

धरातल पर उतरने लगे जिला प्रशासन के विकास प्रोजेक्ट, कुठालगेट और साई मंदिर जंक्शन जगमगाए

पर्यटन के लिए भी महत्वपूर्ण

इन स्थलों को पहाड़ी वास्तुकला और पारंपरिक कला के रूप में सजाया गया है, जिससे स्थानीय संस्कृति की झलक मिलती है। यातायात प्रबंधन के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी यह प्रयास महत्वपूर्ण साबित हो रहा है। आने वाले पर्यटक अब न केवल सुगम आवागमन का अनुभव कर सकेंगे, बल्कि उन्हें राज्य की पहाड़ी विरासत, महान विभूतियों और परंपरागत शिल्प के दर्शन भी होंगे।

धरातल पर उतरने लगे जिला प्रशासन के विकास प्रोजेक्ट, कुठालगेट और साई मंदिर जंक्शन जगमगाए

जक्शन रात में होंगे रोशन

जिला प्रशासन का यह प्रयास विकास और संस्कृति का सुंदर संगम प्रस्तुत करता है। शहर के ये जंक्शन अब रात में भी रोशनी से जगमगाते हैं और आकर्षण का केंद्र बन चुके हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इस काम की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर का ट्रैफिक बेहतर हुआ है और सौंदर्य में भी चार चांद लगे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts