लगभग एक वर्ष बाद हुई नगर पालिका परिषद की लंबित बोर्ड मीटिंग ने इस बार विकास प्रस्तावों के साथ विवादों की भी गरमी झेली। करोड़ों रुपये के विकास प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित किए गए, जिनमें पथ प्रकाश व्यवस्था, सफाई सुधार, निर्माण कार्य, हाइड्रोलिक मशीन व 25 नए नल स्थापित करने की योजना शामिल है। जिम करोड़ रुपये निर्माण कार्य और विकास योजनाओं में खर्च होंगे।

बैठक के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी
बैठक के दौरान एक चौंकाने वाली घटना घटी। सूत्रों के अनुसार, नाश्ते की प्लेट ले जा रहे फोर्थ क्लास कर्मचारी को एक सभासद पति ने बीच में रोककर नाश्ते में हाथ डाल दिया। कर्मचारी ने नियमों का हवाला देते हुए आपत्ति जताई तो सभासद पति भड़क गए और खुलेआम सस्पेंड कराने की धमकी दे डाली। विवाद इतना बढ़ा कि इसकी गूंज मीटिंग कार्यालय तक पहुंची और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

मामले की पड़ताल
मामले की पड़ताल हेतु जब मीडिया ने सभासद पति से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला, जिससे संदेह और गहराता गया। नगरजनों का कहना है कि ऐसे दबंगई करने वाले सभासद पति पर कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए ताकि कर्मचारियों की गरिमा बनी रहे और पालिका की कार्यवाही सम्मानजनक ढंग से हो सके।
सभा में सभासदों ने चेतावनी दी
सभा में सभासदों ने चेतावनी दी कि यदि दीवाली से पहले नगर की स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त नहीं हुईं तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। वहीं पालिका अध्यक्ष पर कर्मचारियों व ठेकेदारों की मनमानी के गंभीर आरोप लगे और जांच की मांग उठी।
बैठक में जनता को राहत देने के लिए गृह कर में छूट का प्रस्ताव पास किया गया और श्मशान-कब्रिस्तान व्यवस्था सुधार हेतु चार शव फ्रीजर वैन स्वीकृत किए गए। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि टैक्स से प्राप्त धनराशि का उपयोग केवल विकास कार्यों में होगा।









Leave a Reply