देवबंद इलाके में एक दूसरे समुदाय के युवक पर दलित युवती के साथ रेप करने का आरोप लगा है , युवती के पिता द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोपी युवक को तांत्रिक बताया है जिसने युवती की मां का झाड़ फूंक के बहाने इलाज करने के दौरान सभी परिवार वालो को बेहोश कर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया , पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर के बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है , इसके अलावा युवती का मेडिकल परिक्षण भी करवाया जा रहा है

घटना देवबंद थाना इलाके के एक गांव की है
घटना देवबंद थाना इलाके के एक गांव की है जहां एक दलित ग्रामीण ने एक अल्फ़ाज़ नाम के मुस्लिम युवक पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है , दलित ग्रामीण के द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार उसकी पत्नी की काफी दिनों से बीमार चल रही थी उसको लग रहा था की उसकी पत्नी के ऊपर कोई भूत प्रेत का साया है , देवबंद के ही रहने वाले अल्फ़ाज़ नाम के शख्स से उसकी पत्नी का कई महीनों से इलाज चल रहा था , अल्फ़ाज़ एक तांत्रिक था उसने परिवार के लोगो को भरोसा दिया की वो उसकी पत्नी को पूरी तरह से ठीक कर देगा

अल्फ़ाज़ अक्सर उनके घर आया जाया करता था , रविवार को अल्फ़ाज़ पीड़ित ग्रामीण के घर इलाज करने के लिए पहचा था , अल्फ़ाज़ ने ग्रामीण की पत्नी का इलाज करने के लिए घर के सभी लोगों को दूसरे कमरे में बंद कर दिया और उसने ग्रामीण की बीस साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया , जानकारी ये भी मिल रही है की अल्फ़ाज़ ने परिवार के लोगो को बेहोश करके युवती के साथ दुष्कर्म किया , युवती के परिजनों ने पहले जो तहरीर दी थी उसमें लिखा गया था की अल्फ़ाज़ ने तांत्रिक क्रिया के चलते पहले सभी को बेहोश किया उसके बाद युवती के साथ रेप किया

पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर के बाद आरोपी अल्फ़ाज़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है इसके अलावा युवती का मेडिकल परिक्षण भी पुलिस के द्वारा करवाया जा रहा है , पुलिस अधिकारियों का कहना है की मामले की जांच की जा रही है और इस घटना में आवश्यक करवाई पुलिस की तरफ से की जा रही है।








Leave a Reply