,

बिहार में वोटों की गिनती शुरू, पोस्टल बैलेट से मिलेगी पहली तस्वीर

बिहार में वोटों की गिनती शुरू, पोस्टल बैलेट से मिलेगी पहली तस्वीर

नई दिल्ली, हिन्दुस्तान मिरर न्यूज। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। 243 सीटों पर हो रहे इस चुनाव में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है, जिसे सुबह 8:30 बजे तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद EVM खोले जाएंगे और शुरुआती रुझान आने लगेंगे। हर काउंटिंग सेंटर पर 14 टेबल लगाए गए हैं, जहां एक राउंड में 14 EVM की गिनती होगी। उम्मीद है कि सबसे पहला परिणाम बरबीघा सीट का सामने आएगा।

बिहार में वोटों की गिनती शुरू, पोस्टल बैलेट से मिलेगी पहली तस्वीर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि राज्य के 38 जिलों में कुल 46 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। मतगणना की पारदर्शिता और सुचारू संचालन के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। मोतिहारी में काउंटिंग सेंटर के बाहर वाटर कैनन तैनात किया गया है, जबकि पटना में सीएम हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सभी केंद्रों पर पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

बिहार में वोटों की गिनती शुरू, पोस्टल बैलेट से मिलेगी पहली तस्वीर

12 बजे तक होगी तस्वीर साफ

इस बार चुनाव दो चरणों में आयोजित हुए थे और 67.10% की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग दर्ज की गई, जो 2020 की तुलना में लगभग 10% अधिक है। दोपहर 12 बजे तक मतदाताओं का रुझान काफी हद तक स्पष्ट हो जाएगा और 2,616 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला भी सामने आने लगेगा। इनमें नीतीश सरकार के 29 मंत्री और अनंत सिंह सहित 15 बाहुबली उम्मीदवार शामिल हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8