,

CM Dhami inaugurated CSD canteen in Khatima : CM धामी ने खटीमा में किया सीएसडी कैंटीन एवं सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण..

CM Dhami inaugurated CSD canteen in Khatima : CM धामी ने खटीमा में किया सीएसडी कैंटीन एवं सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण..

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में 715.51 लाख की लागत से बनी CSD कैंटीन और 162.26 लाख की लागत से बने सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया। स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की पुण्यतिथि पर 60 वीर नारियों और 80 पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया।

CM Dhami inaugurated CSD canteen in Khatima : CM धामी ने खटीमा में किया सीएसडी कैंटीन एवं सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण..

CM धामी ने खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया, पूर्व सैनिकों को दिया तोहफा

खटीमा। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा के खेतलसंडा स्थित सीएसडी कैंटीन में सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन द्वारा स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी की छठी पुण्यतिथि पर आयोजित गौरव सैनिक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर उन्होंने ₹715.51 लाख की लागत से निर्मित सीएसडी कैंटीन और ₹162.26 लाख की लागत से निर्मित सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण किया।

CM Dhami inaugurated CSD canteen in Khatima : CM धामी ने खटीमा में किया सीएसडी कैंटीन एवं सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण..

भावुक क्षण और सम्मान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अपने पिता स्व. सूबेदार शेर सिंह धामी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने 60 वीर नारियों एवं 80 वीर योद्धाओं (पूर्व सैनिकों) को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि यह उनके लिए अत्यंत भावुक क्षण है, क्योंकि यह

आयोजन उनके पिताजी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि 6 वर्ष पहले का यह दिन उनके जीवन का सबसे दुखद दिन था, जब उन्होंने अपने पिता को खो दिया।

पिता से मिली प्रेरणा

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पिताजी 28 वर्षों तक महार रेजिमेंट में सेवा देते हुए 1962 के भारत-चीन युद्ध, 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध तथा ऑपरेशन ब्लूस्टार और ऑपरेशन रक्षक जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में योगदान दिया। बचपन में पिताजी से सुनी वीर सैनिकों की कहानियां आज भी उन्हें देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देती हैं।

उन्होंने कहा कि भले ही वे स्वयं सेना में नहीं हैं, लेकिन सैनिकों को अपना आदर्श मानते हुए राष्ट्र सेवा के लिए कार्य कर रहे हैं।

रक्षा क्षेत्र में प्रगति

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में हुई प्रगति का उल्लेख करते हुए बताया कि वर्ष 2014-15 में देश का रक्षा उत्पादन लगभग 46 हजार करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 2024-25 में 1.54 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रक्षा निर्यात भी बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हो गया है। आज भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा सामग्री उपलब्ध करा रहा है।

सरकार की प्रतिबद्धता

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, शहीदों और उनके परिजनों के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। शहीदों के परिजनों को मिलने वाली अनुग्रह राशि बढ़ाई गई है, आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जा रही है और वीरता पुरस्कार प्राप्त सैनिकों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है।

उन्होंने बताया कि परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों को दी जाने वाली राशि को 50 लाख से बढ़ाकर डेढ़ करोड़ रुपये किया गया है। देहरादून में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की माताजी श्रीमती विशना देवी और धर्मपत्नी श्रीमती गीता पुष्कर धामी भी उपस्थित रहीं।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:
कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा, श्री राम सिंह कैड़ा, सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts