सिटी ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर मंडल आयुक्त को सोपा ज्ञापन

सिटी ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर मंडल आयुक्त को सोपा ज्ञापन

मुरादाबाद सिटी ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने आटो संचालन में आने वाली समस्याओं एवं ई आटो के जोन बनाये जाने के सम्बन्ध में यूनियन से जुड़े लोगों ने मण्डलायुक्त कार्यालय पहुँचकर एक ज्ञापन कपिल कुमार त्यागी कोषाध्यक्ष के नेतृत्व में मण्डलायुक्त कार्यालय में दर्ज कराया है

कोषाध्यक्ष कपिल कुमार त्यागी ने बताया

ज्ञापन के माध्यम से कोषाध्यक्ष कपिल कुमार त्यागी ने बताया कि मण्डलायुक्त के आदेशों के बाद भी ई आटो एवं ई रिक्शा का संचालन जोन व्यवस्था के अनुसार नहीं किया जा रहा है। ई आटो का परमिट नहीं होने के कारण इन पर किसी तरह का कोई नियंत्रण आने जाने पर नहीं है। और संख्या भी निर्धारित नहीं है। जिस कारण महानगर की यातायात व्यवस्था बदहाल हो गयी है।

सिटी ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर मंडल आयुक्त को सोपा ज्ञापन

बीच में एक सीट लगाकर दस सवारी बैठाकर

बीच में एक सीट लगाकर दस सवारी बैठाकर कहीं भी चले जाते है। ई आटो के जोन बनाये जाने आवश्यक है। महानगर में सिटी परमिट आटो चालकों का यातायात पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है। चलते हुए आटो के फोटो खींचकर चालान कर दिये जाते हैं जबकि बाहरी परमिट आटो को संरक्षण दिया जाता है। किसी का भी परमिट चैक नहीं किया जाता है। जबकि हजारों बाहरी परमिट आटो अबैध रूप से महानगर में संचालित हैं। ई आटो एवं ई रिक्शा का संचालन जोन व्यवस्था के अनुसार कराया जाए। और बाहरी परमिट सी एन जी आटो के महानगर में संचालन पर रोक लगाई जानी चाहिए।.

रिपोर्ट। आलम वारसी

Tags

One response to “सिटी ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर मंडल आयुक्त को सोपा ज्ञापन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts