,

महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा की भूमिका संदिग्ध, जांच के दायरे में, इंस्पेक्टर की मौत के बाद महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा का थाने से आते और निकलते CCTV आया सामने,

महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा की भूमिका संदिग्ध, जांच के दायरे में, इंस्पेक्टर की मौत के बाद महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा का थाने से आते और निकलते CCTV आया सामने,

उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बीती रात कुठौंद थाना में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की सरकारी आवास में खून से लथपथ बॉडी मिली। बताया जा रहा है कि सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी गई है। इस घटना की सूचना एक महिला आरक्षी द्वारा दी गई। वहां मौजूद स्टॉफ ने कमरे में जाकर देखा तो इंस्पेक्टर खून से लथपथ पड़े हुए थे। गंभीर अवस्था में उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अब फिलहाल, इस कड़ी में महिला आरक्षी की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है और पुलिस अधिकारी हर पहलू पर जांच कर रहे हैं।

दरअसल, पूरा मामला जालौन के कुठौंद थाना का है। यहां पर थाना प्रभारी अरुण कुमार राय ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मार लीं। गोली ठीक उनकी कनपटी के आर-पार हो गई। जख्मी हालत में इलाज के लिए उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां ढाई घंटे तक चले इलाज के साथ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी इंस्पेक्टर के परिजनो को दी गई है। वहीं, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी थाने के सीसीटीवी फुटेज से इस मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटे हुए हैं।

10 दिनों से ड्यूटी से गायब महिला आरक्षी, आखिर कमरे तक कैसे पहुंची..?

इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय की मौत में एक नया एंगल सामने आ रहा है कि जिस महिला आरक्षी ने इस पूरी घटना की जानकारी दी है। वह अपनी ड्यूटी से पिछले 10 दिनों से नदारत थी। लेकिन वह इस दौरान इंस्पेक्टर के आवास के आसपास घूमती हुई नजर आई। जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वहीं, एसपी दुर्गेश कुमार का कहना है कि महिला आरक्षी के द्वारा घटना की जानकारी दी गई थी। जिसके बाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लाया गया। इस पूरे प्रकरण में हर पहलू पर जांच की जा रही है।

महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा की भूमिका संदिग्ध, जांच के दायरे में, इंस्पेक्टर की मौत के बाद महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा का थाने से आते और निकलते CCTV आया सामने,

पुलिस सीसीटीवी, पोस्टमार्टम और फोरेंसिक हर चीज की बारीकी से जांच कर रही है। महिला की संदिग्ध भूमिका को लेकर भी जांच जारी है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। हर एक एंगल की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं महिला आरक्षी किस थाने में तैनात है इसका भी पता लगाया जा रहा है।

महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा की भूमिका संदिग्ध, जांच के दायरे में, इंस्पेक्टर की मौत के बाद महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा का थाने से आते और निकलते CCTV आया सामने,

वहीं मृतक इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय के परिजनों ने महिला आरक्षी मीनाक्षी शर्मा पर हत्या का आरोप लगाते हुए एसपी जालौन डॉक्टर दुर्गेश कुमार को तहरीर सौंपी है। फिलहाल पुलिस इस पूरी मामले की गहनता से इन्वेस्टिगेशन करने में जुटी हुई है।

वही मृतक इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी

वही मृतक इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय को पुलिस सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई और एसपी समेत जिले के आलाधिकारी उन्हें कंधा देते नजर आए। वहीं राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुए पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन उरई में मृतक इंस्पेक्टर का शव पहुंचा। जहां परिवार समेत पुलिस महक में मातम पसरा हुआ है और चारों तरफ हर किसी की आंखें नम है। पुलिस सम्मान के साथ मृतक इंस्पेक्टर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, डीएम और एसपी समेत जन्म प्रतिनिधि भी अंतिम विदाई देने पुलिस लाइन उरई पहुंचे।

मृतक इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय संतकबीर नगर जिले के निवासी थे और उत्तर प्रदेश पुलिस में वर्तमान में जालौन के कुंठौंद थाना के प्रभारी निरीक्षक थे। फिलहाल संतकबीर नगर जिले के ग्राम रजनोली में मृतक इंस्पेक्टर अरुण कुमार राय का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About Author

https://m7.media9news.com/media9/hls/jnnews.m3u8

Latest Posts