उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में एक 40 वर्षीय व्यक्ति ने लाइसेंसी बंदूक दिखाकर एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस ने घटना के 13 दिन बीत जाने के बाद मामले की एफआईआर दर्ज की। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना बीते 1 अक्टूबर की है।
घटना बीते 1 अक्टूबर की है। पीड़िता किशोरी अपने गांव के पास ही थी। आरोपी ने उसके सामने लाइसेंसी बंदूक तान दी और धमकाते हुए गांव से बाहर ले गया। गांव से दूर एक सुनसान जगह पर एक बरगद के पेड़ के नीचे आरोपी ने बंदूक के दबाव में उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता को चिल्लाने या किसी को बताने की धमकी भी दी।
घटना के बाद पीड़िता और उसके परिवार पर आरोपी ने डर का साया बनाए रखा। इसी डर के चलते परिवार ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों और परिवार के दबाव के बाद आखिरकार घटना के 13 दिन बाद शुक्रवार को नदीगांव पुलिस थाने पर जाकर पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
पीड़िता की मां की शिकायत पर…
पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पीड़िता ने बताया
पीड़िता ने बताया, कि आरोपी ने बंदूक दिखाई और गांव से बाहर ले गया। वहां बरगद के पेड़ के नीचे उसने मेरे साथ बलात्कार किया। उसने मुझे डराया कि अगर मैंने किसी को बताया तो वह मुझे मार देगा।

वही सीओ कोंच परमेश्वर प्रसाद ने इस मामले में जानकारी देते बताया कि, नदीगांव थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। शिकायत मिलते ही हमने एफआईआर दर्ज कर ली थी और आरोपी पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था, वही आज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी।







Leave a Reply