शामली। जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौक पर दबंगो की दबंगई की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है… गांव बलवा निवासी हाशिम नामक व्यक्ति के मकान को कुछ दबंगों ने जेसीबी मशीन की सहायता से सोमवार रात्रि तहस-नहस कर दिया…यह घटना तब हुई जब हाशिम अपने परिवार सहित एक शादी समारोह में शरीक होने के लिए बाहर गया हुआ था।

शामली।
पीड़ितो के अनुसार, रात्रि लगभग 3 बजे घटना को अंजाम दिया गया… जब वह सुबह अपने परिवार के साथ घर वापस लौटा, तो उसने देखा कि उसका आशियाना पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है। उसने आरोप लगाया है कि गांव के ही शहजाद, इमरान, अमीर, नथीराम, सुल्तान समेत कुछ अज्ञात लोगों द्वारा जेसीबी चलवाकर उसके मकान को तोड़ा गया और घर में रखा सामान भी नष्ट कर दिया गया….साथ ही

सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए और नकदी व अन्य सामान की चोरी भी की गई…घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। लेकिन अब बरसात के मौसम में हाशिम और उसका परिवार खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत करने को मजबूर है…
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो और उनके आशियाने की भरपाई की जाए।








Leave a Reply